इन कारणों से हो सकती है 2019 में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत

2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। और 2019 के चुनावों को लेकर अभी से चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं कि 2019 के चुनाव में कौन सी पार्टी बाजी मारेगी और जीत का सेहरा अपने सर पे बंधवाएगी और साथ ही साथ इस बात को लेकर भी उत्सुकता है कि 2019 के चुनावों के बाद कौन होगा भारत का अगला प्रधानमंत्री? बहरहाल हम निश्चित तौर पर किसी पार्टी के जीतने के बारे में नहीं कह सकते। लेकिन कुछ ऐसे कारण होतें हैं जिससे किसी पार्टी के हार और जीत बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। और ऐसे ही कुछ कारण हैं जो बीजेपी को 2019 में बड़ी ऐतिहासिक जीत दिला सकते हैं।

इन कारणों से बीजेपी जीत सकती 2019 के चुनाव:

  1. नोटबंदी: नोटबंदी जैसा ऐतिहासिक फैसला बीजेपी को 2019 में जीत दिला सकता है, हालांकि रेजर्व बैंक अॉफ इंडिया के आंकड़ों के अनुसार नोटबंदी के कारण 922 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और जीडीपी भी गिरी है। लेकिन जनता ने इसका बहुत आदरपूर्वक स्वागत किया है जो उत्तर प्रदेश में हासिल हुई बीजेपी की प्रचंड बहुमत से पता चलता है।
  2. सर्जिकल स्ट्राइक : सर्जिकल स्ट्राइक भी बड़ा कारण हो सकता है बीजेपी को 2019 के चुनाव जिताने का। क्योंकि सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से आतंकवाद और घुसपैठ को कड़ा जवाब मिला है।
  3. तीन तलाक : तीन तलाक को हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने असैंविधानिक करार दे दिया है। और यह मुद्दा भी बीजेपी द्वारा मुस्लिम महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए उठाया गया था।
  4. गौ रक्षा : गाय हत्या को रोकने के लिए भी बीजेपी ने बहुत अहम कदम उठाए हैं। और गौ रक्षा दल बनाने जैसे कदम भी बीजेपी द्वारा उठाया गया है। लांकि बीफ एक्सपोर्ट में भारत पहले नम्बर पर है। यह मुद्दा भी बीजेपी को जीत दिलाने में सहायक साबित हो सकता है।
  5. राम मंदिर : 'मंदिर वहीं बनाएंगे' का नारा देने वाली एकमात्र पार्टी बीजेपी ही है, और यह मुद्दा भी बीजेपी को सत्ता दिलाने में मदद करेगा।
  6. जीएसटी : हालांकि जीएसटी के कारण बहुत से छोटे व्यापारी कंगाल हो गए हैं। और इसको लेकर काफी विरोध भी किया गया। लेकिन बीजेपी का यह कदम भी उनकी जीत का कारण बन सकता है।
  7. मंहगाई बढ़ना: पिछले कुछ सालों से महंगाई दर तेजी से बढ़ी है लेकिन बहुत से लोगों का मानना है कि महंगाई बढ़ने से देश का फायदा होगा और इससे देश और विकसित होगा।
  8. बेरोजगारी बढ़ना : नोटबंदी के कारण नौकरियों में भारी कमी आई है। लेकिन बहुत से लोग मानते हैं कि इससे देश डिजीटल इंडिया और न्यू इंडिया की ओर बढ़ रहा है।
बहरहाल बीजेपी अपने नारे सबका साथ सबका विकास के साथ इन मुद्दों को 2019 के चुनावों में लेकर उठ सकती है। और अपनी बड़ी जीत दर्ज करा सकती है। क्योंकि जनता को यह यकीन हो गया है कि अगर देश तरक्की की राह पर चलेगा तो केवल ऐसे फैसलों के सहारे ही चलेगा। और देश तभी विकसित हो सकता है जब देश में कोई पार्टी ऐसे मुद्दों को साथ लेकर चले। इसलिए यह कहा जा सकता है कि 2019 में बीजेपी की जीत पक्की है।

Post a Comment

0 Comments