मऊ जिले के कस्बा मोहम्मददाबाद गोहना में स्थित वलीददपूर में ऐसी दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरी मानवता को शर्मसार कर दिया है ग्राम वलीददपूर में एक चार साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसकी लाश छह दिन बाद एक कमरे से मिली है।
जानकारी के अनुसार इस बच्ची का नाम इस्मत जहरा था जो छह दिनों से लापता थी, दरअसल यह बच्ची घरवालों के साथ चेहलुम के जुलूस के लिए गई थी और वहीं उसको किसी ने अगवा कर लिया। बच्ची के अचानक गुम हो जाने पर घर वालों ने ढूंढना शुरू किया लेकिन घरवालों के बहुत तलाश करने के बाद भी बच्ची का कोई पता नहीं चल सका। घटना के करीब छह दिनों के बाद पड़ोस में रहने वाले बद्रीनाथ सोनार के घर से बच्ची की बुरी स्थिति में लाश मिली। बताया जा रहा है कि पड़ोसी बद्रीनाथ सोनार ने बच्ची को अगवा करके चार दिनों तक बंधक बनाकर रखा फिर उसका बेरहमी से कत्ल कर दिया, चेहरा पहचान में न आने पाए उसके लिए उसने बच्ची के चेहरे को तेजाब से नहला दिया। बहरहाल पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है और मुजरिम बताया जा रहा बद्रीनाथ सोनार पर अभी कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
Third party image reference
आपको बता दें कि मोहम्मददाबाद गोहना के खैराबाद में भी एक बच्ची के लापता हो जाने की खबर मिली है, और बच्ची की अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। ऐसी वारदातों से पता चलता है कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बढ़ गए हैं, योगी सरकार अगर जल्द से जल्द इन पर कोई कार्रवाई नहीं करती है तो राम राज्य का राग अलापने का कोई मतलब नहीं है।
यह भी पढ़ें!
मासूमों का कातिल इजराइल की असलियत
यह भी पढ़ें!
मासूमों का कातिल इजराइल की असलियत


0 Comments