क्या आप भी अकेले सोते हैं? हो जाइये सावधान यह हो सकते हैं अकेले सोने के नुक्सान


बच्चे जब थोड़े बड़े हो जाते हैं तो माता-पिता उनको एक अलग कमरे में सुलाने लगते हैं। और इस प्रकार से वह अकेले सोने के आदी हो जाते हैं। ऐसे ही बहुत से घरों में देखा जाता है, जहाँ लोग अलग-अलग अकेले कमरों में सोते हैं। जिनके परिवार में सदस्य ज़्यादा होते हैं और कमरे कम होते हैं वहां देखने को मिलता है कि लोग अलग-अलग नहीं सो पाते हैं। अगर अकेले सोने के कुछ फायदे हैं तो बहुत से नुक्सान भी हो सकते हैं जो हमें पता नहीं होते हैं। अकेले हम अलग कमरे में अपनी गुप्तता और एकांतता बचाने के लिए सोते हैं। अकेले सोने के यह फायदे होते हैं कि आप हर तरह की अशांति से बचते हैं साथ ही आप दूसरों की दखलअंदाज़ी से भी बचे रहते हैं। अकेले अलग कमरे में सोने के यह फायदे होते हैं कि आप सभी चीज़ों को अपनी तरह से मैनेज कर सकते हैं।
यह तो रहे अकेले सोने के फायदे लेकिन हम आपको बताएँगे कि अकेले सोने के क्या नुक्सान हो सकते हैं।
कहा जाता है कि मौत का कोई भरोसा नहीं होता है, और किसी की मौत तय नहीं होती है कि किसको कब मौत आनी है।
  • अगर कोई अकेला सोता है, और अचानक से उसकी हालत बिगड़ती है तो ऐसे में उसके पास कोई होना चाहिए जो जरूरत पड़ने पर उसकी सहायता कर सके।
  • अगर कोई दिल का मरीज़ है तो उसको बिलकुल भी अकेले नहीं सोना चाहिए, एक अध्ययन से पता चला है कि ज़्यादातर हार्ट अटैक सुबह के 3-4 बजे के बीच में आते हैं। ऐसे में अगर कोई दिल का मरीज़ अकेले सोता है और अचानक से उसे हार्ट अटैक आता है तो उसका बच पाना संभव नहीं है।
  • अगर कोई बीमार व्यक्ति अकेले सोता है और आधी रात को उसको अगर किसी चीज़ की आवश्यकता पड़ती है, तो कोई उसके पास होना चाहिए ताकि जिस चीज़ की उसको ज़रूरत पड़े वह उसको मुहैया करा सके।
  • अगर कोई सवस्थ व्यक्ति है और वह अकेला सोता है, तो हम पूरी तरह इस बात को लेकर निश्चित नहीं हो सकते हैं कि उसकी तबियत ख़राब ही नहीं हो सकती है। अगर कोई स्वस्थ व्यक्ति भी अचानक से बीमार पड़ता है तो कोई उसके पास होना चाहिए ताकि उसकी मदद कर सके और उसको जिस चीज़ की ज़रूरत हो उसे मुहैया करा सके।
  • छोटे बच्चों को कभी भी अकेले नहीं सोने देना चाहिए क्यूंकि उनको कभी भी आपकी ज़रूरत पड़ सकती है, जैसे भूख लगने पर, या डर लगने पर, अकेलापन महसूस होने पर। बहुत से बच्चे अँधेरे से डरते हैं इसलिए उनको कभी भी अँधेरे में नहीं छोड़ना चाहिए। इससे बच्चे के दिल पर बुरा असर पड़ सकता है।
  • अकेलापन महसूस होना और डर लगना: जिन लोगों को अकेले सोने में डर लगता हो या फिर उनको अँधेरे से डर लगता है उनको चाहिए कि वह किसी के साथ सोएं, नहीं तो अकेले सोने पर उनको नींद नहीं आएगी और नींद की कमी के कारण उनके स्वास्थ्य पर भी असर पड़ेगा।
दोस्तों मौत एक शांत नींद है, जो आती है तो पता भी नहीं चलता है और लोग यह दुनिया छोड़ जाते हैं। इसलिए अगर कोई व्यक्ति अकेला सो रहा हो और उसको अचानक से मौत आ जाए तो वह किसी अपने चाहने वालों से अपनी आखिरी ख्वाहिश या अपनी वसीयत भी नहीं बता सकता।

तो दोस्तों यह थे अकेले सोने के कुछ नुक्सान। अगर आप भी अकेले सोते हैं तो आप हमें अपना सबसे बुरा अनुभव बताएं जहाँ आपको एहसास हुआ हो कि अकेले कभी भी नहीं सोना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments