बिना आधार कार्ड परीक्षा में नो एंट्री: यूपी बोर्ड

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए एक बड़ा आदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने परिक्षा केन्द्र में आधार कार्ड की उपस्थिति को अनिवार्य कर दिया है। इस आदेश के बाद अब हर परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में आधार कार्ड साथ में लाना होगा, बिना आधार कार्ड अब से परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। 
रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् के अडिशनल चीफ सेक्रेटरी संजय अग्रवाल ने मंगलवार को जिला स्कूल निरीक्षकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा निर्देश दिया है, कि जो छात्र बिना आधार कार्ड के परीक्षा देने आएंगे उन्हें परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। 
यूपी बोर्ड ने यह कदम फर्जी रजिस्ट्रेशन पर लगाम लगाने और फर्जी कैंडिडेट्स पर रोकथाम करने के लिए उठाया है। क्योंकि यूपी बोर्ड एग्जाम्स के बारे में ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि परीक्षा में नकली कैंडिडेट बैठ कर दूसरों के एग्जाम देते हैं। इसी कारण यूपी बोर्ड ने परीक्षार्थियों के लिए आधार कार्ड साथ लाने को अनिवार्य कर दिया है जिससे परीक्षाओं में चल रही ऐसी धांधलियों पर लगाम लगाया जा सके। 
इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 6 फरवरी से शुरू होंगी, जिसमें इस बार 37,12,508 स्टूडेंट्स हायर सेकंड्री की परीक्षा देंगे, जबकि 30,17,032 छात्र 12वीं की परीक्षाएं देंगे।

Post a Comment

0 Comments