दोस्तों आज के इंटरनेट के दौर में जहाँ हर काम ऑनलाइन हो रहा है, चाहे वो एजुकेशन हो या ट्रेनिंग हर तरह की फीस और सभी छोटे बड़े ट्रांज़ैक्शन सभी ऑनलाइन हो रहा है। सभी तरह के फॉर्म्स से लेकर पैसों की सभी तरह की लेन देन भी की जाती है। इनके अलावा आज के समय में बड़ी बड़ी ईकॉमर्स वेबसाइट भी मौजूद हैं, जिनसे लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं।
हर काम जब ऑनलाइन हुई जा रही है, तो भला बैंकिंग क्यों पीछे रहेगी ? बल्कि बैंकिंग तो ऑनलाइन सेवाओं में सबसे आगे होना चाहिए।
और यही सच्चाई भी है आज के समय में बैंकिंग पूरी तरह से ऑनलाइन है और ऑनलाइन सेवाओं में सबसे आगे है।
अब जब सारी सुविधाएँ ऑनलाइन ही मिल रही है और आपका हर काम घर बैठे ऑनलाइन हो रहा है तो फिर बैंक क्यों पीछे रहे ?
बैंकों को भी ऐसी ऑनलाइन सुविधा देनी चाहिए जिससे हम घर बैठे ऑनलाइन अकाउंट खोल सकें और उसको ऑनलाइन मैनेज भी कर सकें।
तो इसी बात को ध्यान में रखते हुए कई बैंकों ने अपने डिजिटल सेविंग्स अकाउंट पेश कर दिए हैं।
जिससे की आप घर बैठे ही सेविंग्स अकाउंट खोल सकते हैं इसके लिए आपको किसी पेपर वाले फॉर्म को भरने की ज़रुरत नहीं होगी और ना ही आपको बैंक जाने की ज़रुरत होगी। इसको आप अपने मोबाइल फ़ोन या कंप्यूटर की मदद से घर बैठे खोल सकते हैं। इसके लिए आपके पास आधार कार्ड पैन कार्ड, मोबाइल नंबर जो की आपके आधार में रजिस्टर हो (अगर अकाउंट e-KYC आधारित है तो ) और एक ईमेल ID होना चाहिए।
इसके बाद आपसे जो जानकारियां आपके बारे में स्क्रीन पे पूछी जा रही हों उनको सही सही भर दीजिये, और आपका अकॉउंट खुल जायेगा।
ऐसे कई बैंक हैं जो डिजिटल सेविंग्स अकाउंट हमें प्रोवाइड कर रहे हैं। जैसे kotak 811, Digi Bank, YONO by SBI का डिजिटल सेविंग्स अकाउंट या इंस्टा सेविंग्स अकाउंट, एक्सिस बैंक का ASAP अकाउंट, IDFC बैंक।
दोस्तों यहां मैं पेमेंट बैंकों की बात नहीं कर रहा हूँ, क्यूंकि वो इस श्रेणी से अलग हैं। क्यूंकि बहोत सी ऐसी सुविधाएं हैं जो आपको उनमे नहीं मिलेंगी जैसे उनके एटीएम और ब्रांच।
दोस्तों यहां हम बात करेंगे Axis ASAP अकाउंट के बारे में।
क्या Axis ASAP अकाउंट एक सामान्य सेविंग्स अकाउंट की तरह होता है ?
बहुत से लोगों के मन में ये सवाल होता होगा की क्या Axis ASAP अकाउंट एक सामान्य बचत खाता की तरह ही होता है, या उससे अलग प्रकार का ?और एक्सिस ASAP अकाउंट में भी एक नार्मल सेविंग्स अकाउंट की तरह सारी सुविधाएं मिलेंगी या नहीं ? क्या एक्सिस ASAP में दी जानी वाली सेवाओं की फीस नार्मल सेविंग्स अकाउंट की जितनी होती है ?
क्या एक्सिस ASAP में एक नार्मल सेविंग्स अकाउंट पर मिलने वाली सारी सेवायें मिलती हैं या नहीं ?
यह सारे सवाल लगभग मिलते जुलते ही हैं, जहाँ तक बात है की क्या यह अकाउंट एक नार्मल सेविंग्स अकाउंट की तरह होता है, तो इसका जवाब है हाँ। यह अकाउंट एक नार्मल सेविंग्स अकाउंट की तरह ही होता है। अब रही बात सुविधाओं की तो इस अकाउंट में भी आप एक नार्मल सेविंग्स अकाउंट वाली सारी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। जहाँ तक फीस की बात है तो इस अकाउंट में अगर आप ब्रांच से पैसे डिपाजिट करते हैं तो उसकी फीस ली जाएगी RTGS, NEFT ब्रांच द्वारा करते हैं तो उसकी भी फीस ली जाएगी इसके अलावा डेबिट कार्ड इशू कराने के भी पैसे लगेंगे साथ ही उसकी एनुअल फीस भी देनी होगी। डुप्लीकेट पासबुक के लिए भी पैसे देने होंगे। NEFT, RTGS या डिपाजिट अगर ऑनलाइन करते हैं तो मुफ्त है।
फीस जानने के लिए यहां क्लिक करें।
Axis ASAP Services Fees
अब बात करते हैं सेवाओं की तो इसमें भी लगभग सारी सेवायें मिलती हैं, लेकिन फीस ज़्यादा होती हैं, ऐसा भी हो सकताहै है की जो सेवाएं आपको नार्मल सेविंग्स अकाउंट में मुफ्त हों उन सेवाओं के लिए इस अकाउंट में फीस देनी पड़े।
इस अकाउंट में आपको पासबुक, डेबिट कार्ड, अकाउंट नंबर, IFSC, और कस्टमर आईडी और नेट बैंकिंग भी दी जाती हैं।
अगर आप अपने एक्सिस बैंक की ब्रांच में जा कर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन और सिग्नेचर अपडेट नहीं कराते हैं, तो इस अकाउंट में आप अधिकतम 1 लाख रुपया तक रख सकते हैं, और पुरे साल में 2 लाख तक।
बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन और सिग्नेचर अपडेट के बाद ये सीमा हट जाती है, और आप जितना चाहें उतने पैसे रख सकते हैं।

0 Comments