टमाटर का सेवन बचा सकता है स्किन कैंसर के खतरे से




एक रिसर्च में यह सामने आया है कि टमाटर के उपभोग से त्वचा कैंसर के ट्यूमर में कमी आती है। वैज्ञानिक रिपोर्ट पत्रिका में प्रकाशित एक शोध लेख में, ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने यह रिपोर्ट पेश की है कि। उन्होंने पुरूष चूहों को 35 सप्ताह तक के लिए रोजाना खाने में 10% टमाटर पाउडर दिया है फिर इन चूहों पर अल्ट्रावायलेट (UV) किरणें छोड़ी गईं जिससे यह बात सामने आई कि उन चूहों की तुलना में जिन्होंने टमाटर नहीं खाया था, उन चूहों में जिनको टमाटर पाउडर दिया गया था अवसतन 50% त्वचा कैंसर के ट्यूमर में कमी आई है।सूरज की रोशनी स्किन कैंसर के लिए बड़ा कारण हो सकती है। सुर्य के साथ असुरक्षित संपर्क स्किन कैंसर के विकास में एक प्रमुख कारण है। स्किन कैंसर खासकर कैराटिनासाइट, कैर्सिनोमास सभी नए प्रकार के पाए जाने वाले कैंसर के मामलों में सबसे ज्यादा सामान्य है। मृत्यु दर कम होने के बावजूद भी इस कैंसर का इलाज महंगा है। ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी में रहीं खाद्य विज्ञान और टेक्नोलॉजी की शोधकर्ता डॉक्टर जैसिका कूपरस्टोन का कहना है कि ' वैकल्पिक विधियां प्रणालीगत सुरक्षा के लिए संभवत: पोषण संबंधी हस्तक्षेपों के माध्यम से त्वचा संबंधी रोगों के जोखिम को ठीक किया जा सकता है। और यह एक महत्वपूर्ण लाभ प्रदान भी कर सकता है'। भोजन दवा नहीं है लेकिन मुमकिन है कि ऐसे कुछ भोजनों के उपयोग से जीवनकाल में कुछ बीमारियों को बढ़ने से रोका जा सकता है।
बहरहाल नए अध्ययन का उद्देश्य यह निर्धारित करना था कि टमाटर मुक्त आहार की तुलना में टमाटर युक्त आहार अल्ट्रावायलेट किरणों द्वारा प्रेरित ट्यूमर को बढ़ने से रोकता है। और क्रोनिक अल्ट्रावायलेट एक्सपोजर की प्रगति को रोकने में भी सहायक होता है।

Post a Comment

0 Comments