इन्टरनेट अपने आप में एक दुनियां है, इस पर तमाम तरह की वेबसाइट्स मौजूद हैं। और इसका प्रयोग करोड़ों लोग करते हैं, और तरह तरह की वेबसाइटों को सर्फ करते हैं, चाहो वह सोशल नेटवर्किंग साइट हों या अन्य। इन वेबसाइट्स का प्रयोग हम अपनी जरूरत या किसी मकसद के तहत करते हैं। मतलब यह है कि इन वेबसाइट को बनाने के पीछे कोई मकसद या जरूरत होती है, जो हम से संबंधित होती है। और इन वेबसाइट की मदद से हम उनको हासिल करते हैं या पूरी करते हैं।
लेकिन आपको यह जानकर बहुत आश्चर्य और हैरानी होगी कि इन्टरनेट पर ऐसी अजीबोगरीब वेबसाइट्स भी मौजूद हैं जो रहस्यमयी बनीं हुई हैं, क्योंकि अबतक यह नहीं पता लग पाया है कि इन वेबसाइट्स को क्यों और किसने बनाया है। इन वेबसाइट्स के बनाने के पीछे का मकसद नहीं समझ में आया है।
यह वेबसाइट्स दिखने में बहुत असामान्य और डरावनी हैं, और बहुत ज्यादा अजीब हैं।
वैसे तो यह वेबसाइट आपके कम्प्यूटर या मोबाइल को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगी, लेकिन इसकी सामग्री (Content) इतनी अजीब है कि आपको भयभीत कर देगी। तो हम ऐसी पांच वेबसाइट के बारे में बताने वाले हैं, जो बड़ी ही अजीबोगरीब हैं।
इसलिए यम अनुग्रह करते हैं, कि कमजोर दिल वाले इन वेबसाइट्स को ना खोलें।
1) http://staggeringbeauty.com
इस वेबसाइट को खोलने पर एक कीड़े जैसा जीव दिखता है, जो आपके माउस के कर्सर का अनुसरण करता है, मतलब जहां जहां आपके माउस का कर्सर जाता वह भी वहां वहां जाता है। या जिधर-जिधर आप आप टच करें उधर-उधर यह कीड़ा भी आएगा। लेकिन इसमें एक परिस्थिति आती है कि जब आप अपना माउस या उंगली तेज़ी से इधर-उधर (Shake) करते हैं तो आपको अजीब अजीब रंग और आकृति नज़र आएंगी। आखिर यह वेबसाइट क्यों और किसने बनाई है? इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। और यह अभी एक रहस्यमयी वेबसाइट बनी हुई है।
2) http://973-eht-namuh-973.com
इस वेबसाइट के नाम का तो उच्चारण भी करना बहुत कठिन है, और बहुत अजीब भी है। इस वेबसाइट को खोलने पर आपको ढेर सारे कोड नज़र आएंगे। इन कोड्स का क्या मतलब है यह समझ पाना तो बहुत मुश्किल है, शायद यह किसी तरह के मंत्र हैं। जब आप इस वेबसाइट के ज्यादा अन्दर घुसने लगते हैं तो आपको और भी अजीब अजीब सी चीजें देखने को मिलेंगी, जिनका मतलब समझ पाना अक्ल के परे है।
3) http://museumoftalkingboards.com/WebOuija.html
जिन लोगों ने वीजे बोर्ड के बारे में सुन रखा होगा वह जानते होंगे वह इस वेबसाइट को समझ सकते हैं। वीजे बोर्ड दरअसल एक तरीका है भूत प्रेत और आत्माओं से सम्पर्क करना का और उनसे बात करने का। इस वेबसाइट के बारे में दावा किया जाता है कि आप इस वेबसाइट के माध्यम से भूत प्रेत और आत्माओं से सम्पर्क कर सकते हैं, और उनसे बात कर सकते हैं। यही नहीं आप उनसे सवाल जवाब भी कर सकते हैं। बहरहाल इस बात में कितनी सच्चाई है यह तय कर पाना बहुत मुश्किल है। इसलिए यह वेबसाइट रहस्यमयी बनी हुई है।
4) http://omfgdogs.com
इस वेबसाइट के अंदर कहने को तो कुछ नहीं है। जब आप इस वेबसाइट को खोलेंगे तो आपको कुछ कुत्ते एक ही दिशा में भागते हुए नज़र आएंगे। और यह दिखने में बड़ा ही अजीब लगता है। इस वेबसाइट का राज़ भी अभी तक नहीं सुलझा है कि आखिर इन भागते हुए कुत्तों का क्या मतलब है? और इस वेबसाइट में इसके अलावा और क्या है? बहरहाल यह वेबसाइट भी अभी अनसुलझी कहानी बनी हुई है।
5) http://forumjar.com
यह दरअसल एक फोरम है, लेकिन यह कोई साधारण फोरम नहीं है। इस फोरम पर आपको केवल नरमांस-भक्षण (Cannibalism) वाले लोग मिलेंगे। यह वह लोग होते हैं जो इन्सानों का गोश्त खाते हैं, और खाना पसंद करते हैं। इस फोरम में यह लोग इसी तरह की चर्चा करते हैं। यहां पर इन्सानों के मांस खाने की ही बातें चलती रहती हैं। आखिर यह कौन लोग हैं? और क्यों ऐसी बातें करते हैं? यह भी एक रहस्य ही है।
यह भी पढ़ें!
नहीं जानते हैं, तो जान लें इल्लुमिनाति के बारे में





0 Comments