क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड का अंतर को आज के समय में सभी लोग जानते होंगे। लेकिन अभी भी कुछ लोग क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड क्या होता है इनके क्या इस्तेमाल हैं यह सब नहीं जानते हैं क्यूंकि अभी वे लोग नगदीरहित भुगतान और इलेक्ट्रॉनिक नकद लेनदेन को समझ नहीं पाएं हैं। लेकिन आने वाला समय कैशलेस इकॉनमी का ही होगा जहाँ नकदी में लेनदेन के बजाये डिजिटल भुगतान करेंगे।
इसका पूरा सिद्धांत समझ लीजिए। जिस प्रकार से हम आज खरीदारी के लिए नक़दी से भुगतान करते हैं आने वाले समय में हम यह भुगतान कार्ड से करेंगे जिसको हम डिजिटल पेमेंट कह सकते हैं क्यूंकि इसमें हमको नकदी नहीं देनी होती है। आज के समय में भी बहुत से शॉपिंग मॉल, दुकानें बड़े बड़े शोरूम्स और भी बहुत सारी जगहों पर कार्ड से भुगतान स्वीकार किया जाता है। इसके अलावा सभी ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीदारी के लिए भी कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। भुगतान के लिए दोनों कार्ड इतेमाल किये जाते हैं क्रेडिट कार्ड भी और डेबिट कार्ड भी। लेकिन हमें इन दोनों के इस्तेमाल और अंतर को समझना होगा।
सबसे पहले बात करते हैं क्रेडिट कार्ड की और जानते हैं इस्तेमाल और इसकी विशेषतााओं के बारे में।
क्रेडिट कार्ड
- क्रेडिट कार्ड के लिए आपके पास बैंक खाता होने की ज़रुरत नहीं है। अगर आप क्रेडिट कार्ड रखने योग्य हैं तो आप इसको किसी भी बैंक से पा सकते हैं।
- क्रेडिट कार्ड के लिए बैंक आपसे गारंटी मांगता है। अगर आपका किसी अन्य बैंक में खाता है और आप किसी अन्य बैंक से क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं तो बैंक आपके बैंक स्टेटमेंट और आपके लेन-देन के आधार पर ही तय करेगा कि आप इसके योग्य हैं या नहीं।
- बैंक निश्चित वेतनभोगी व्यक्ति को ही क्रेडिट कार्ड इशू करता है। या फिर आपको कोई गारंटी देनी होती है।
- क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने के लिए आपको बैंक खाते में पैसे रखने की ज़रुरत नहीं है।
- क्रेडिट कार्ड से पैसे खर्च करने के लिए पहले बैंक खाते में पैसे जमा नहीं करने पड़ते।
- बिना खाते में पैसे रखे आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसके इस्तेमाल करने से आपके खाते से पैसा नहीं कटेगा।
- बिना बैंक खाते में पैसे जमा किये क्रेडिट कार्ड से आप खरीदारी कर सकते हैं, या किसी भी तरह का भुगतान कर सकते हैं। मतलब क्रेडिट कार्ड से आप बिना बैंक खाते में पैसे जमा किये पैसे खर्च कर सकते हैं।
- क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल की एक लिमिट होती है जैसे एक लाख या दो लाख जो आपका बैंक तय करता है।
- क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल कर लेने के बाद महीने के तयशुदा दिन में उसके बिल का भुगतान करना होता है।
- क्रेडिट कार्ड एक उधार की तरह होता है, जिसमें आपको बिना पैसे जमा किये पैसे खर्च करने की इजाज़त मिलती है।
- क्रेडिट कार्ड आपके किसी बैंक खाता से लिंक नहीं होता है।
- क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके आप एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं लेकिन इस पर बहुत ज़्यादा ब्याज लगता है।
यह थीं क्रेडिट कार्ड की विशेषताएं। आपने इसके इस्तेमाल के बारे में भी जान लिया है।
अब बात करते हैं डेबिट कार्ड की और जानते हैं इसके इस्तेमाल और इसकी विशेषताएं।
डेबिट कार्ड
- डेबिट कार्ड पाने के लिए आपको किसी प्रकार की योग्यता की ज़रुरत नहीं है।
- डेबिट कार्ड पाने के लिए आपके पास बैंक खाता होना ज़रूरी है।
- डेबिट कार्ड आपके बैंक खाते से लिंक होता है।
- डेबिट कार्ड पाने के लिए किसी गारंटी की ज़रुरत नहीं होती है।
- डेबिट कार्ड से पैसे खर्च करने पर आपके खाते से पैसे कटेंगे।
- जितने पैसे आप अपने खाते में रखेंगे उतने ही आप डेबिट कार्ड से खर्च कर सकते हैं।
- जितना पैसा आप अपने डेबिट कार्ड से खर्च करेंगे उतने ही आपके बैंक खाते से कटेंगे जिस खाते से आपने डेबिट कार्ड लिया है।
- डेबिट कार्ड को आप एटीएम कार्ड की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं और एटीएम से आपसे निकाल सकते हैं।
- डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने के लिए आपको डेबिट कार्ड का मासिक या वार्षिक बिल का भुगतान नहीं करना होगा।
- क्रेडिट कार्ड की तरह डेबिट कार्ड से भी किसी भी तरह का भुगतान कर सकते हैं।
यह थी डेबिट कार्ड की विशेषताएं और इसके इस्तेमाल। हम उम्मीद करते हैं की आपको क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के बीच का अंतर पता लग गया होगा।
अगर अभी भी इसको लेकर आपके मन में कोई सवाल है तो कमेंट में लिखें।

0 Comments