त्योहारों के सीज़न आते ही हर कंपनी चाहती है कि उसके उत्पाद भारी से भारी संख्या में बिक जाएं। क्योंकि ज्यादातर लोग त्योहारों के अवसरों पर ही खरीदारी करते हैं, क्योंकि इन मौकों पर या तो किसी को गिफ्ट देना होता है, या फिर खुशी के मौके पर खुद के लिए ही कुछ ना कुछ खरीदना होता है। ऐसे में कंपनियां तरह तरह के अॉफर देकर ग्राहकों को लुभाने की खूब कोशिश करती हैं। जहां सभी कंपनियां त्योहारों के मौकों पर अपने उत्पादों पर भारी - भारी छूट देती हैं, तो फिर मोबाइल फोन कंपनियां इसमें क्यों पीछे रहें? चाइना की सबसे प्रसिद्ध मोबाइल फोन कंपनी 'Xiaomi' भी दे रही है अपने कुछ मोबाइल फोन्स पर भारी छूट। जी हां Xiaomi के Redmi note 4 पर आपको मिल रही है 14% तक की छूट, यल मोबाइल फोन पहले आपको 11,000 रुपए में मिल रहा था, लेकिन इस अॉफर के तहत यह आपको केवल 9,499 रुपए में मिल रहा है। मतलब इस दिवाली आप इस फोन पर 1500 रुपये की बचत कर सकते हैं। यह मोबाइल फोन अमेज़न पर उपलब्ध है, जिसे आप अॉनलाइन खरीद सकते हैं। इसके अलावा 'Xiaomi' की खुद की वेबसाइट पर इस फोन पर 2,000 रुपए तक छूट मिल रही थी, लेकिन फिलहाल इस वेबसाइट पर इस फोन का स्टॉक खत्म हो गया है।
आइए जानते हैं इसके खास फीचर्स के बारें में।
विशेषताएं और विवरण
- 5 एलिमेंट्स लेंस के साथ 13MP प्राथमिक कैमरा, एफ / 2.0 एपर्चर, पीडीएएफ समर्थित और 5MP सामने वाला कैमरा
- 12.7 सेंटीमीटर (5 इंच) कैपेसिटिव टचस्क्रीन 1280 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 293 पिक्सेल घनत्व के साथ
- एंड्रॉइड v6.0.1 मार्शमॉलो ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ 1.4GHz क्वालकॉम स्नैप्ड्रोजन 435 ओक्टा कोर प्रोसेसर, एड्रीनो 505 जीपीयू, 4 जीबी रैम, 64 जीबी की आंतरिक मेमरी 128 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है और ड्यूल सिम (माइक्रो + नैनो) दोहरे स्टैंडबाय (4 जी + 4 जी)
- 4100 एमएएच लिथियम आयन बैटरी।
यह भी पढ़ें!


0 Comments