अॉनलाइन फोटो बेचकर कमाएं लाखों रुपये


अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है और आप अपने फोन या कैमरे से तरह तरह की चीजों को अपने कैमरे या मोबाइल फोन में कैद कर लेते हैं तो आपका यह शौक पेशे में बदल सकता है। क्योंकि इन्टरनेट पर ऐसी बहुत सी वेबसाइट्स मौजूद हैं जिनके माध्यम से आप अपने द्वारा खींचे गए फोटोज़ को अॉनलाइन बेच सकते हैं। और अच्छी कमाई कर सकते हैं, इसके लिए आपको कुछ खास बातों को ध्यान में रखना होगा, उसके बाद आप अपने फोटोज़ को अच्छी कीमत में बेच सकते हैं। सबसे पहले तो आपके फोटोज़ की गुणवत्ता (क्वालिटी) होनी चाहिए। 


इनमें यह विशेष शामिल होनी चाहिए 



1. बड़ा आकार होना चाहिए कम से कम 5 एमबी।
2. ज़ूम इन करने योग्य होनी चाहिए, ज़ूम इन करने से फोटो धुंधली न होती हो।
3. फोटोज़ कोई मनभावक खूबसूरत दृश्य दर्शाते हों, उदाहरण के लिए कोई सुंदर स्थल, प्राकृतिक सौंदर्य, कोई खूबसूरत मॉडल, जीव जंतु, पेड़ पौधे इत्यादि।
4. तस्वीरें आपके खुद के द्वारा ली गई हों, यानी तस्वीरों के मालिक आप खुद हों, ऐसा न हो कि तस्वीरें किसी के कॉपीराइट के अधीन हो। 


अगर आपके फोटोज़ में यह विशेषताएं पाई जाती हैं तो आप इनको बचने के लिए वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं जिसके बाद आपके फोटोज़ की जांच की जाएगी और अगर वह सारे निर्देशों पर खरा उतरता है तो वेबसाइट पर वह फोटो बिकने के लिए उपलब्ध हो जाता है। अलग अलग वेबसाइट्स पर आपको अपने फोटोज़ के लिए अलग अलग कीमतें मिल सकती हैं। 
कुछ वेबसाइट्स आपको प्रत्येक फोटोज़ की बिक्री पर 20-30%  तक कमीशन देती है तो कुछ 50-70% तक। तस्वीरों की कीमतें सभी वेबसाइट अमेरिकी डॉलर में तय करती है। और फोटो का मूल्य मान उसकी गुणवत्ता पर आधारित है, जितनी अच्छी क्वॉलिटी का आपका फोटो होगा उतनी ही अच्छी उसकी कीमत भी होगी। 


यह हैं सबसे लोकप्रिय और प्रसिद्ध वेबसाइट्स जिन पर आप अपने फोटोज बेच सकते हैं। 



1) Shutterstock


https://shutterstock.com दुनिया भर में सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय वेबसाइट है जहाँ से दुनिया भर के लोग फोटो बेचते और खरीदते हैं। 


2) iStockphoto


https://istockphoto.com यह वेबसाइट भी दुनियाभर में जानीमानी और प्रसिद्ध वेबसाइट है जिसका करोड़ों लोग प्रयोग करते हैं। 


3) Alamy

https://alamy.com इस वेबसाइट पर करीब 115 मिलियन फोटो स्टॉक हैं। और यह वेबसाइट भी फोटोग्राफी के शौकीन लोगों में बहुत प्रचलित है। 

यह वेबसाइट्स आपके फोटोज़ की अच्छी कीमतें देती हैं, लेकिन इनके नियम और शर्तें थोड़ी सख्त हैं। लेकिन इनके अलावा और भी वेबसाइट्स हैं जिनमें आसानी से फोटोज पब्लिश हो जाते हैं, क्योंकि उनके नियम और शर्तें बहुत सरल होती हैं। 
सबसे पहले आपको इन वेबसाइट्स पर रजिस्टर होना पड़ेगा, इसके बाद आप फोटोज़ डाल सकते हैं। 

अगर कुछ लोगों के मन में यह सवाल आता होगा कि फोटोज़ को आज के समय में खरीदता कौन है? जबकि हर प्रकार के फोटोज़ तो गूगल और अन्य सर्च इंजन के माध्यम में उपस्थित हैं जिनको मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है।
इस सवाल का केवल एक ही जवाब है कि गूगल या अन्य सर्च इंजन के पास खुद के कोई फोटोज़ नहीं होते हैं। वह किसी न किसी वेबसाइट के फोटोज़ को सर्च माध्यम से प्रदान करता है। और इस प्रकार के फोटोज़ का व्यावसायिक संबंधी उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल करना अवैध है।

यह भी पढ़ें!
गूगल के इस एप से कर सकते हैं अच्छी कमाई

Post a Comment

0 Comments