अच्छी नींद पाने के लिए करें इस एप का इस्तेमाल

बहुत से लोग नींद की कमी को लेकर काफी परेशान होते हैं, क्योंकि काफी कोशिशों के बावजूद भी उनको रात में नींद नहीं आती है या आती है तो अच्छी तरह से नहीं आती। और इसी कारण कुछ लोग नींद की कमी को पूरा करने के लिए दवाओं का सेवन करने लगते हैं, जो कि सेहत के लिए बहुत हानिकारक है। जैसे जैसे समय बदल रहा है वैसे वैसे परेशानियों के नये समाधान ढूंढें जा रहे हैं ताकि परेशानियों को जड़ से खत्म किया जा सके। आज का समय पहले की तुलना में बहुत बदल गया है। और अब यह दौर डिजिटल हो रहा है, इसलिए परेशानियों का हल भी डिजिटली निकाला जा है। और इससे बहुत सी बड़ी परेशानियां या तो छोटी हो गई हैं या तो खत्म हो गई हैं। जिन लोगों को खराब नींद की शिकायत थी उनकी इस परेशानी को ध्यान में रखते हुए एक एप बनाया गया है, जो अच्छी नींद लाने में मदद करेगा। इस एप का नाम है 'Pzizz' यह एप आपको गूगल प्ले स्टोर में फ्री में मिल जाएगा, जिसे आप अपने एंड्रॉयड या आईफोन में डाउनलोड कर सकते हैं। 


इस एप की खासियत यह है कि यह आपके सोने से लेकर जागने तक के समय को नियंत्रित करेगा, जिससे आप यह पता लगा सकेंगे की आप कितना सोएं हैं और कितना सोना है। इस एप को इस्तेमाल करना बहुत आसान है।


कैसे काम करता है यह एप?


मनोचिकित्सक के विज्ञान का इस्तेमाल करते हुए, इस एप में कुछ खास किस्म की ध्वनियाँ डाली गई हैं, जिनके प्रभाव से आपको नींद आ जाएगी। ऐसी ध्वनियों को 'dreamscapes' कहा जा है, जो मन को शांत करती हैं और सुला देतीं हैं। जब आप इस एप का प्रयोग करेंगे तो आपको ऐसी आवाज़ और ध्वनियां सुनाई देंगी जिनकी मदद से आपको जल्दी नींद आ जाएगी। 

यह भी पढ़ें! 
अनिद्रा क्या है, और किन कारणों से होता है?


Post a Comment

0 Comments