यूआरएल लिंक को छोटा करके पैसे कैसे कमाते हैं?

अगर आप इन्टरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं, और आप चाहते हैं कि आप इन्टरनेट से अॉनलाइन थोड़े पैसे कमा लें तो यहां पर आपको बहुत सारे विकल्प मिलेंगे। अगर बात इन विकल्पों की करें तो यहां ऐसे ऐसे तरीके हैं जिनसे आप इतना कमा सकते हैं कि वही कमाई आपके लिए काफी होगी, और आपको अलग से कोई काम करने की जरूरत ही नहीं होगी।
लेकिन ज्यादा पैसे कमाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी करनी पड़ेगी, जैसे कि आप दूसरे कामों के लिए करते हैं जो आपकी आय का स्रोत होता है।
लेकिन अगर आप ज्यादा मेहनत ना करके इन्टरनेट के माध्यम से कुछ पैसे कमाना चाहते हैं तो आपको ऐसा तरीका बताने वाले हैं जिससे आप अॉनलाइन कमाई कर सकते हैं।
 'लिंक शॉर्टनर' एक ऐसा तरीका है जिससे आप ठीकठाक पैसे कमा सकते हैं। यह तरीका बहुत ही अच्छा और आसान है। यूआरएल लिंक तो आप इन्टरनेट पर अपने जानने वाले लोगों को शेयर करते ही होंगे, अब यह लिंक चाहे किसी वेबसाइट का हो सोशल मीडिया के किसी पोस्ट का हो या यूट्यूब के विडियोज़ का हो, किसी भी तरह का यूआरएल लिंक हो कभी न कभी तो आपको आपके किसी दोस्त या चाहने वालों को शेयर करना पड़ता ही होगा। लेकिन आपने कभी यह नहीं सोचा होगा कि इस तरह के यूआरएल लिंक शेयर करने के आपको पैसे भी मिल सकते हैं।


कैसे मिलेंगे पैसे?

अगर आप किसी प्रकार का यूआरएल लिंक किसी को शेयर करना चाहते हैं, जैसे कि यूट्यूब के किसी विडियो का लिंक या फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम के किसी पोस्ट का लिंक या किसी खास वेबसाइट का लिंक जिसकी आपके दोस्तों या जानने वालों को जरूरत हो, या अन्य किसी भी तरह का लिंक जो आप दूसरों के साथ शेयर करना चाहते हैं, तो उस लिंक को छोटा (शॉर्ट) करके भेजने पर आपको पैसे मिलेंगे। तो जब भी आपको लिंक शेयर करना हो तो आप उसको कम (शॉर्ट) कर लें और फिर भेज दीजिए, उसके बाद आप जिसे भेजते हैं अगर वह उस लिंक पर क्लिक करके खोलता है तो आपको पैसे मिलते हैं।


यूआरएल लिंक शॉर्टनर क्या है? 

लिंक शॉर्टनर यानी किसी यूआरएल लिंक को छोटा या कम करना। इसके लिए आपको एक लिंक शॉर्टनर वेबसाइट या एप का इस्तेमाल करना होगा जहां से आप किसी यूआरएल लिंक को छोटा कर सकते हैं, और उसे शेयर कर सकते हैं। 

यूआरएल लिंक को छोटा करने के लिए इन्टरनेट पर बहुत सारी वेबसाइट मौजूद हैं, और बहुत से मोबाइल एप भी मौजूद हैं उनमें कुछ ऐसी वेबसाइट हैं जो पैसे नहीं देती हैं, जैसे कि 'बिटली और गूगल लिंक शॉर्टनर' इसके अलावा कुछ ऐसे एप भी हैं जो पैसे नहीं देते हैं।
लेकिन ऐसी बहुत सी वेबसाइट और एप भी हैं जो लिंक शॉर्ट करने के पैसे देते हैं। लेकिन उसके लिए जरूरी है कि आप जिसे लिंक शेयर कर रहे हैं वह उस लिंक को खोले।


कैसे काम करता है लिंक शॉर्टनर?

अगर आप किसी लिंक शॉर्टनर वेबसाइट या एप का इस्तेमाल करके लिंक को छोटा करते हैं, तो जब वह लिंक आप किसी को शेयर करते हैं, और वह उस लिंक पर क्लिक करके लिंक को खोलता है तो पहले एक विज्ञापन आता है बाद में जब वह उस विज्ञापन को हटाता (स्किप) है तो वह असली पेज पर जाता है, जिस पेज का आपने लिंक भेजा था। और आपको इसी विज्ञापन के पैसे मिलते हैं, जो पहले पेज पर आता है। इस विज्ञापन की कीमत अलग अलग देशों में अलग अलग होती है। इसलिए अगर कोई यूएस, यूके, कनाडा से आपके लिंक को खोलता है, तो आपको इसके ज्यादा पैसे मिलेंगे, क्योंकि इन देशों में विज्ञापन के पैसे ज्यादा हैं।


यूआरएल लिंक शॉर्ट कैसे करें?

अगर आप लिंक छोटा (शॉर्ट) करके पैसे कमाना चाहते हैं तो सबसे पहले आप किसी ऐसी वेबसाइट या एप पर साइनअप या रजिस्टर हों, जो शॉर्ट लिंक के क्लिक पर पैसे देती हो। साइनअप या रजिस्टर होने के बाद आपको जो भी लिंक छोटा करना हो उसको पेस्ट करके शॉर्ट कर सकते हैं।
अगर आप चाहें तो लिंक शॉर्ट करने के लिए इन वेबसाइट को चुन सकते हैं:
www.linkshrink.net
www.shorte.st
www.adbilty.com
www.adf.ly
www.al.ly
इन वेबसाइट पर आप लिंक को शॉर्ट करके पैसे कमा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप मोबाइल एप का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो गूगल प्ले स्टोर या आई ट्यून्स में सर्च कर सकते हैं, जहां से आपको एप भी मिल जाएंगे।
जब आपकी कमाई भुगतान योग्य हो जाए, तो आप अपना भुगतान लेने के लिए पेपाल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें....
अपने देश या क्षेत्र में अवरोधित (ब्लॉक) वेबसाइटों को कैसे खोलें?

Post a Comment

0 Comments