आतंकवादी संगठन सनातन संस्था और अन्य हिन्दू संगठनों पर लगेगा प्रतिबन्ध



अभी हाल ही में महाराष्ट्र के नालासोपारा में महाराष्ट्र एटीएस ने सनातन संस्था के पदाधिकारी वैभव राउत को गिरफ्तार किया था। महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने वैभव राउत को घर में बम और विस्फोटक सामान रखने के आरोप में गिरफ़्तार किया था। उसके बाद में वैभव राउत के दो अन्य साथी भी गिरफ्तार हुए। महाराष्ट्र एटीएस ने वैभव राउत के घर से 20 देसी बम और दो जिलेटिन स्टिक बरामद की थी इसके अलावा तीनों आरोपियों के पास से दस पिस्तौल, एक एयर गन, एक कट्टा और छह पिस्तौल मैग्जीन भी बरामद हुई थी। इस मामले के बाद एटीएस ने अपनी छान बीन शुरू कर दी है, और इसके बाद से इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। एटीएस की जांच के बाद और पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जानकारी के अनुसार यह लोग 'सनातन संस्था' और 'हिन्दू जनजागृति समिति' से जुड़े हुए हैं।
इस पुरे मामले में कई सारे हत्याकांड के सम्बन्ध भी सामने आये है, इन हत्याकांड मामलों में दाभोलकर हत्याकांड से लेकर कुल्बर्गी और पत्रकार गौरी लंकेश हत्याकांड भी शामिल हैं। आपको बता दें कि अब एटीएस ने इन पर कड़ी कार्यवाही करने का फैसला कर लिया है। महाराष्ट्र एटीएस ने सनातन संस्था को बैन करने के लिए फ्रेश डोसियर तैयार कर लिया है। यह डोसियर जल्द ही महाराष्ट्र सरकार को सौंपा जायेगा। आपको बता दें कि इससे पहले दो बार भी एटीएस ने ऐसी संस्थाओं पर प्रतिबन्ध लगाने के लिए केंद्र सरकार को डोसियर भेजा था, लेकिन किसी कारण इस पर कोई अमल नहीं हुआ। फ़िलहाल इस डोसियर में अलग-अलग हिन्दू संगठनों का ज़िक्र है। महाराष्ट्र एटीएस की पड़ताल के मुताबिक इन संगठनों ने पुणे, मुंबई, सोलापुर, सांगली और सतारा में बड़े धमाके की योजना बना रखी थी। इससे पहले भी एटीएस के चीफ राकेश मर्या और स्वर्गीय हिमांशु रॉय ने ऐसे आतंकी संगठनों पर प्रतिबन्ध लगाने के लिए डोसियर तैयार कर के सरकार को सौंपा था। फिलहाल एटीएस दोबारा डोसियर तैयार कर के महाराष्ट्र सरकार के हवाले करने जा रही है, उसके बाद महाराष्ट्र सरकार इस डोसियर को केंद्र सरकार को भेज कर इन संगठनों पर प्रतिबन्ध लगाने की मांग करेगी।

Post a Comment

0 Comments