इसके लिए वो क्या करेगा ?
इसके लिए वो सबसे पहले स्मार्टफोन या कंप्यूटर लेगा और क्यूंकि डिजिटल इंडिया से जुड़ने का यही एक मात्र साधन है इसके साथ, सबसे महत्वपूर्ण चीज़ है वो है इंटरनेट।
जी हाँ दोस्तों आपके पास भले ही कितना अच्छा मोबाइल फ़ोन कंप्यूटर क्यों न हो लेकिन आज के ज़माने में अगर आपके पास इंटरनेट कनेक्शन नहीं है तो आपके पास मोबाइल फ़ोन और कंप्यूटर होना दोनों ही बेकार है।
दोस्तों अब जब बात आ गयी इंटरनेट कनेक्शन की तो फिर भारत की टेलीकॉम कम्पनियों की बात करना भी ज़रूरी होगी।
दोस्तों जबसे इंटरनेट की क्रांति आयी है और एक के बाद एक जनरेशन जैसे जैसे बढ़ी है, वैसे वैसे कुछ जानीमानी कंपनियों ने इंटरनेट के नाम पर खूब लूट मचाई और अपने ग्राहकों को खूब धोका दिया।
जी हाँ दोस्तों एयरटेल, वोडाफोन, आईडिया यह तीनो देश की सबसे बड़ी लूटेरी कंपनियां हैं। इन कंपनियों ने ग्राहकों को इतना लूटा है की अगर यह कंपनियां बंद भी होगई तो भी इनको कुछ फर्क पड़ने वाला नहीं है। जिओ के आने के बाद तो इनकी हालत ख़राब पे ख़राब होती जा रही हैं। इनका पूरी तरह से भट्टा बैठ चुका है, फिर भी हरकतों से बाज़ आने का नाम नहीं ले रही हैं।
पहले तो महंगे रिचार्ज से लूट रहे थे,अब तरीका बदल दिया है।
अब आपको लुभाने के लिए जिओ के जैसे ऑफर देंगे और ऑफर के नाम पे लूटेंगे।
जी हाँ दोस्तों एक बार जब आप इनके सस्ते ऑफर्स के जाल में फँस जाते हैं तब आपको एहसास होता है की अभी भी इनको समझ नहीं आयी है।
Rs. 199 में 1.3 GB या 1.5 GB रोज़ाना इस तरह के ऑफर से आपको बेवकूफ बनाया जाता है। लेकिन जब आप रिचार्ज करा लेते हैं तो आपको पता लगता है की आप मुश्किल से कुछ MB ही इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ में फ्री कॉल दी जाती है जिसमें कभी आवाज़ साफ़ नहीं जाती है।
ऐसी कंपनियों का बॉयकॉट होना चाहिए।

0 Comments