मोबाइल, कंप्यूटर, की स्क्रीन की लाइट से अपनी आँखों को बचाने के लिए कोन सा गिलास इस्तेमाल करें ?


आँख शरीर का एक अनमोल अंग है, आँख का मूल्य केवल वही व्यक्ति समझ सकता है जो अपनी आँखों से दुनिया देख ना सकता हो। 
इसलिए हमें अपनी आँखों के प्रति कभी लापरवाह नहीं होना चाहिए बल्कि अपनी आँखों हर तरह से सुरक्षा करना चाहिए। और हर मुमकिन कोशिश करनी चाहिए की हमारी आँखें हर प्रकार की रोगों से बची रहे और सही सलामत रहे। 
जिस प्रकार से आज के आधुनिक युग में उपकरणों का इस्तेमाल बढ़ रहा है, यह न केवल हमारी सेहत के लिए खतरा है बल्कि यह हमारी आँखों को भी काफी हद तक प्रभावित करता है। हालांकि की यह उपकरण हमारी ही सहूलत के लिए बनाये जाते हैं, इसलिए इनको गलत नहीं ठहराया जा सकता है। बल्कि यह तो अब हमारी ज़िन्दगियों का एक हिस्सा बन चुके हैं। और इनके होने से हमारी ज़िन्दगी आसान हुई है इसलिए हम इनका विरोध भी नहीं कर सकते हैं। लेकिन हमें यह बात याद रखना चाहिए कि अगर इनके फायदे हैं तो नुक्सान भी होंगे। हर आसानी के साथ एक परेशानी भी होती है। जिस तरह से आज कल मोबाइल, कंप्यूटर आम हो चुके हैं, और हर कोई इनका इस्तेमाल करता है, बल्कि इस पर अपना समय गुज़ारता है, बिना यह सोचे की इससे उनकी आँखों का क्या हाल होगा ?
वास्तव में आँखों के खराबी के मामले पहले से कई गुना बढ़ गए हैं। मोबाइल, कंप्यूटर, टीवी का इस्तेमाल जितना बढ़ता जा रहा है वैसे वैसे आँखों की बीमारियां भी बढ़ती जा रही हैं। हद तो यह हो गई है कि अब छोटे बच्चों में भी नज़र के कमज़ोर होने के मामले आने लगे हैं। 
बहरहाल मोबाइल, कंप्यूटर या टीवी का इस्तेमाल गलत है यह तो कोई नहीं कहता लेकिन अगर आप इनका इस्तेमाल करते हैं तो इसके साथ अपनी आँखों की सेहत का भी ख्याल रखें। इसके लिए आपको बस सावधानी बरतनी होगी जिससे आपकी आँखें सलामत रहें।
हाल ही के एक रिपोर्ट के मुताबिक रात के समय अँधेरे में मोबाइल या कंप्यूटर के इस्तमाल करने से न केवल हमारी आँखें खराब होती हैं बल्कि आप पूरी तरह से अंधे भी हो सकते हैं। और इससे सबसे ज़्यादा बच्चे प्रभावित होते हैं। 
सबसे ज़्यादा नुक्सान हमें मोबाइल, कंप्यूटर या टीवी की स्क्रीन से निकलने वाली लाइट से होता है, जो सीधा हमारी आँखों में जाती है। 
इन लाइट्स में जो सबसे ज़्यादा हानिकारक मानी जाती है वो है ब्लू लाइट। ब्लू लाइट के कारण हमारी आँखों पर काफी ज़ोर पड़ता है जिसके कारण हमारी आँखों में दर्द या तनाव महसूस होने लगता है। इसके अलावा ब्लू लाइट के कारण धुंधलापन दिखाई पड़ता है। ब्लू लाइट के अलावा स्क्रीन से चमक भी निकलती है, और इसके कारण भी हमें आँखों में दर्द होने लगता है। लगातार कंप्यूटर या मोबाइल की स्क्रीन पर देखने की वजह से ही हमें यह दिक्कत आती है। इसलिए कहा जाता है कि अपनी आँखों को समय, समय पर विराम दें। 
इसके अलावा अगर आप कंप्यूटर पर काम करते हैं, तो आपको चाहिए कि आप अपने नेत्र चिकित्सक को दिखा कर एक 'ब्लू लाइट ब्लॉकर गिलास' या 'ब्लू रे कट' गिलास बनवा लीजिये
यह आपकी आँखों को मोबाइल, कंप्यूटर की स्क्रीन से निकलने वाली हानिकारक लाइट से बचाएगा।


 जिससे आपकी आँखों को आगे चलकर कोई दिक्कत नहीं होगी। यह समझने वाली बात है की आज के ज़माने में मोबाइल, कंप्यूटर का हर कोई उपयोग करता है, लेकिन अपनी आँखों की सुरक्षा के बारे में शायद ही कोई सोचता होगा। लेकिन हमें बिलकुल भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए और मोबाइल या कंप्यूटर पर काम करते समय आँखों के संरक्षण के लिए एक चश्मा ज़रूर लगा लेना चाहिए। हालाँकि बहुत से लोग परेशान रहते हैं की चश्मे के लिए कोन सा लेंस चुनें या कोन सा गिलास आँखों को हानिकारक लाइट्स से बचाएगा ? तो अब आपको परेशान होने की ज़रुरत नहीं है आप अपनी आँखों के लिए एक 'बुले रे कट विथ एंटी ग्लेर' ले लीजिये यह आपकी आँखों की पूरी तरह से सुरक्षा करता है। यह ब्लू लाइट के साथ साथ अल्ट्रा वायलेट रे (पराबैंगनी किरणों) से भी बचाएगा। और रात के समय जो गाड़ियों की हेडलाइट या स्ट्रीट लाइट से हल्लो लाइट निकलती है उसकी चमक को भी काट देगा, जिससे आपकी आँखों को रात के समय भी बहुत आराम महसूस होगा। 



इस गिलास का काम होता है अतिरिक्त रोशनी और चमक को कम कर देना और मोबाइल, कंप्यूटर की स्क्रीन से निकलने वाली ईएमआई लाइट और ब्लू लाइट को काट देना और आपकी आँखों तक ना पहुंचने देना। जिससे आपकी आँखों को कोई नुक्सान नहीं पहुंचेगा।  

Post a Comment

0 Comments