2019 लोकसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है, और देश कि दो सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टियां बीजेपी और कांग्रेस इस चुनाव में आमने सामने होंगे। क्यूंकि भारत में इन दो पार्टियों के अलावा कोई और इतनी बड़ी राष्ट्रीय पार्टी नहीं है जो इस मुक़ाबिले में शामिल हो सके। इसलिए जो क्षेत्रीय पार्टियां होंगी वह भी इन्ही दो पार्टियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी। जैसे जैसे चुनाव क़रीब आ रहा है, चुनाव की तैयारियां तेज़ हो रही हैं। और दोनों पार्टियां इस चुनाव को जीतने के लिए अभी रणनीतियां बनानी शुरू कर दी हैं। कई विधानसभा चुनाव में करारी हार खाने के बाद कांग्रेस इस लोकसभा चुनाव को अपने हाथ से नहीं निकलने देना चाह रही है। और बीजेपी को हराने के लिए अभी से प्लान बना लिया है। यूपी, बिहार ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्यों में 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी को कड़ी टक्कर देने के लिए कांग्रेस गठबंधन करने की योजना बना रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने 2019 के आम चुनाव में समान विचारधारा वाले दलों से संभावित गठजोड़ के लिये मंगलवार को राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में पार्टी के प्रदेश नेतृत्व से बात की। आपको बता दें कि इन चार राज्यों में से राजस्थान और तेलंगाना में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। सूत्रों की मानें तो पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुखों समेत राज्य कांग्रेस के नेताओं से प्रदेश स्तर पर दूसरे दलों के साथ गठबंधन के लिये चर्चा की जिससे बीजेपी के खिलाफ संयुक्त रूप से चुनाव लड़ा जा सके और बीजेपी को हराया जा सके। अब देखना यह होगा कि क्या कांग्रेस का गठबंधन बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगे टिक पायेगा या नहीं। सूत्रों के मुताबिक इन राज्यों के नेताओं ने अपने राज्य में जीत के लिये संभावित गठजोड़ पर अपनी राय व्यक्त की और शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व से ऐसे दलों से बातचीत करने को कहा। बीजेपी को किसी भी सूरत में टक्कर देने के लिए कांग्रेस हर राज्य की क्षेत्रीय पार्टियों से गठबंधन करने की कोशिश कर रही है। बहरहाल अब देखना यह होगा कि कांग्रेस का यह प्लान 2019 में काम करता है या नहीं क्यूंकि 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का गठबंधन तो देख ही चुके हैं जो एकदम फ्लॉप रहा है।
वहीं बीजेपी को गठबंधन का डर भी सता रहा है क्यूंकि उत्तर प्रदेश में हुए कई उपचुनावों को बीजेपी गठबंधन से हार चुकी है। इसलिए कहीं न कहीं बीजेपी को कांग्रेस के गठबंधन से डर रही है।
बहरहाल आपकी गठबंधन पर क्या राय है कमेंट में ज़रूर बताइयेगा।

0 Comments