सपना चौधरी को कौन नहीं जानता? अपने डांस परफॉरमेंस से लोगों के दिलों पर राज करने वाली सपना चौधरी इन दिनों देश के अलग-अलग शहरों में जाकर स्टेज शो कर रही हैं। सपना अब बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी, पंजाबी और हरियाणवी इंडस्ट्री में अपने जबरदस्त परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। वह अपने जीवन से जुड़े सभी छोटे बड़े इवेंट्स को सोशल मीडिया के द्वारा लोगों को शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, जहां वह स्वीमिंग पूल के पास खड़ी नज़र आती हैं। फोटो पोस्ट करते हुए सपना चौधरी ने लिखा कि वह जल्द ही शो करने जा रही हैं, लेकिन उससे पहले वह रिलैक्स कर रही हैं।
सपना चौधरी इंस्टाग्राम में फोटो पोस्ट करती हुई लिखती हैं कि "परली में शो करने से पहले पूल पर रिलैक्स कर रही हूं"। आपको बता दें कि सपना चौधरी हाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले स्थित परली में एक शो करने वाली हैं और इस शो से पहले उन्होंने यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की जिस पर लोगों ने अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। सपना चौधरी के प्रशंषकों की कोई कमी नहीं है, इसीलिए शायद सपना चौधरी के स्टेज शो के दौरान हजारों-लाखों की संख्या में दर्शक मौजूद होते हैं।

0 Comments