बेरोज़गार नौजवानों के लिए रेलवे की ओर से अच्छी खबर आ रही है। वेस्टर्न रेलवे ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत 21 पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। ज़ाहिर सी बात है कि रेलवे ने यह वैकेंसी स्पोर्ट्स कोटे के तहत निकाली है तो इसके लिए वही लोग आवेदन करेंगे जो खेल कूद में ज़्यादा रुचि रखते हैं। क्यूंकि इन पदों के लिए उन्हीं को चयन किया जाएगा जो खेलने में अच्छे होंगे।
आपको बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया 15 अक्टूबर से शुरू होगी आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर है। रेलवे में नौकरी की चाह रखने वालों के लिए ये मौका अच्छा है और खासकर उनके लिए जो खेल अच्छी रुचि दिखाते हैं। तो अगर आप भी उनमें से एक हैं तो जल्दी से आवेदन के लिए फॉर्म भरिये। आपको बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा करा रहा है। यह परीक्षा हर दिन तीन शिफ्टों में हो रही है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी हो रहे हैं।
खेलों के नाम (जिनके लिए उमम्मीदवारों की नियुक्ति होनी हैं)
- हॉकी
- बास्केट बॉल
- वॉली बॉल
- वेट लिफ्टिंग
- पावर लिफ्टिंग
- हैंड बॉल
कुल पदों की संख्या
21 पद
योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 10वीं या 12वीं पास होना अनिवार्य है।
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल होनी चाहिए।
इस आधार पर होगा चयन
उम्मीदवारों का लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
वेतन
19 हजार 900 रुपये से 92 हजार 300 रुपये
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरकर नीचे दिए गए पते पर भेजें।
Western Railway, Parcel Depot, Alibhai premji Road, Grant Road (East), Mumbai -400 007

0 Comments