आज के समय में डेबिट कार्ड से किसी को परिचय कराने की ज़रुरत नहीं है। ज़्यादातर लोग आज के समय में डेबिट कार्ड से परिचित हैं, और उसके उपयोग और फायदे को भी जानते हैं।
आज के समय में मार्किट इतना बढ़ गया है कि अभी आपको अलग अलग प्रकार के डेबिट कार्ड देखने को मिलेंगे।
लेकिन जो आज कल सबसे ज़्यादा चलन में हैं वह तीन ही हैं, Visa, Mastercard और RuPay और यही सबसे ज़्यादा देखने को मिलते हैं। फिलहाल यही तीनों कार्ड्स प्लास्टिक मनी के तौर पर बैंकिंग की दुनिया में अन्य डेबिट कार्ड पर हावी हो गए हैं।
इसके अलावा भी अन्य डेबिट कार्ड हैं लेकिन वह आपको बहुत कम देखने को मिलेंगे। इन तीनो कार्ड के सबसे ज़्यादा चलने की वजह यह है कि इन तीनो कार्ड्स की मार्किट बहुत बड़ी है और अक्सर जगहों पर इन्हीं तीनो कार्ड को स्वीकृत किया जाता है और यह तीनों कार्ड्स अक्सर जगहों पर मान्य होते हैं। और यही कारण है कि लोग इन्हीं तीनों कार्ड्स को रखना ज़्यादा पसंद करते हैं। क्यूंकि यह कार्ड आसानी से किसी भी स्टोर, मॉल, शोरूम, दूकान या अन्य व्यापारियों के यहां स्वीकार कर लिए जाते हैं और इनसे आसानी से कहीं भी भुगतान किया जा सकता है चाहे ऑनलाइन हो या ऑफलाइन।
हम आपको बताएँगे कि इन तीनों कार्ड्स में सबसे ज़्यादा कौनसा कार्ड लोग इस्तेमाल करते हैं। या दुनिया भर में कौनसा डेबिट कार्ड सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया जाता है। और सबसे ज़्यादा किस डेबिट कार्ड के यूजर हैं Visa, Mastercard या RuPay के?
सबसे पहले बात करते हैं Visa की तो Visa एक अमेरिकन वित्तीय सेवााओं वाली कंपनी है। Visa कार्ड पहले 'बैंक अमेरिका कार्ड' नाम से जाना जाता था, जो बाद में बदल कर Visa हो गया।
Visa के डेबिट कार्ड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर इस्तेमाल किया जाता है। अगर हम बात करें इसके राजस्व की तो 2017 के डाटा के अनुसार 18.358 बिलियन डॉलर रही है। और अगर हम बात करें इसकी कुल संपत्ति की तो 2017 के डाटा के अनुसार 67.977 बिलियन डॉलर रही है।
इसके बाद बात करते हैं Mastercard की तो Mastercard भी अमेरिकन कंपनी है। और यह कार्ड भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस्तेमाल में लाया जाता है। अगर हम इसके राजस्व की बात करें तो 2017 के डाटा के मुताबिक 12.497 बिलियन डॉलर है। और इसकी कुल संपत्ति की बात करें तो 2017 के डाटा के अनुसार 21.329 बिलियन डॉलर है।
अब बात करते हैं RuPay की तो RuPay एक राष्ट्रीय कार्ड है जिसे 26 मार्च 2012 को राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) द्वारा लॉन्च किया गया है। यह कार्ड ज़्यादातर भारत में ही इस्तेमाल किया जाता है। भारत के अलावा देशों में भी कुछ जगहों पर RuPay कार्ड स्वीकार किया जाता है लेकिन बहुत चुनिंदा जगहों पर। अगर हम भारत में इसके उपयोग की बात करें तो RuPay कार्ड भारत भर में लगभग सभी एटीएम में स्वीकार किए जाते हैं। राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, रुपे प्लेटफार्म के तहत भारत में दो सौ हजार एटीएम और 2,614,584 से अधिक पीओएस टर्मिनल हैं।
एटीएम और पीओएस टर्मिनल के अलावा, अधिकांश देशीय भुगतान गेटवे और कुछ अंतरराष्ट्रीय भुगतान गेटवे पर RuPay कार्ड ऑनलाइन स्वीकार किए जाते हैं। भारत में सभी पीओएस टर्मिनल के 97% पर RuPay कार्ड स्वीकार किए जाते हैं।
दुनिया भर में स्वीकृति बढ़ाने के लिए RuPay ने अन्य भुगतान नेटवर्क के साथ कई समझौते किए हैं। कुछ प्रमुख उदाहरणों में शामिल हैं:
डिस्कवर
डाइनर्स क्लब
जेसीबी
नेट्स (सिंगापुर)
यूनियनपे
बिसिकार्ड
एलो
डाइनाकार्ड
भले RuPay कार्ड को दूसरी सहयोगी कंपनियों से जोड़ कर इसकी स्वीकृति को बढ़ा दिया गया हो, लेकिन फिर भी यह Visa कार्ड और Mastercard से पीछे ही माना जायेगा। इसकी वजह यह है कि Visa और Mastercard आज से पचास साठ साल पुरानी गेटवे कंपनी हैं, जो आज काफी आगे निकल गई हैं। और बिना किसी अन्य कंपनी के सहयोग के यह दोनों कार्ड विश्व स्तर पर पर स्वीकृत हैं। जबकि RuPay कार्ड अभी 2012 में ही लांच किया गया है। यद्यपि RuPay कार्ड भारत में बहुत ज़्यादा इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन भारत के बाहर देशों में Visa और Mastercard ही इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा नहीं है कि भारत में Visa और Mastercard कम इस्तेमाल किया जा रहा है।
अगर इन तीनों कार्ड्स की आपस में तुलना की जाए तो सबसे ज़्यादा Visa कार्ड का इस्तेमाल हो रहा है। और उसके बाद Mastercard का इस्तेमाल हो रहा है, फिर उसके बाद आता है RuPay कार्ड।
आपके पास कौन सा कार्ड है कमेंट में ज़रूर बताएं। और अगर आपके पास कोई कार्ड नहीं है, तो हमें बताइये कि आप भविष्य में कौन सा कार्ड इशू कराएँगे।

0 Comments