यह मुस्लिम बच्चा है दुनिया का सबसे छोटा कंप्यूटर विशेषज्ञ


अयान कुरैशी क्लिफोर्ड ब्रिज प्राइमरी स्कूल, कॉवेन्ट्री में एक छात्र हैं।
अयान ने बहुत ही कम उम्र में कंप्यूटर और उच्च तकनीक गैजेट्स में रुचि विकसित की, और इस दिशा में आगे बढ़ते हुए वह आज दुनिया के सबसे छोटे माइक्रोसॉफ्ट सर्टिफाइड प्रोफेशनल होने का खिताब हासिल किया है।
उन्होंने अपना खुद का घर कंप्यूटर प्रयोगशाला बनाया है और अधिकतर समय लैब में बिताना पसंद करते हैं। जब अयान ने लैब में अपना पहला कंप्यूटर नेटवर्क स्थापित क्या तो वह बहुत खुश थे।
27 सितंबर 2014 को आयन ने दुनिया के सबसे छोटे माइक्रोसॉफ्ट सर्टिफाइड प्रोफेशनल होने का रिकॉर्ड दर्ज किया।
कंप्यूटर, मोबाइल और इस प्रकार के गैजेट्स तो हम सभी इस्तेमाल करते हैं। हमें इनको इस्तेमाल करना तो आता है लेकिन हमें इसको बनाना या उसमें कुछ विकसित करना करना नहीं आता है। अक्सर आपने छोटे बच्चों के हाथों में मोबाइल फ़ोन या अन्य गैजेट्स देखे होंगे, बच्चे अक्सर इनमें खेलने के लिए ही लिए होते हैं। लेकिन हम आपको बताएँगे एक ऐसे बच्चे के बारे में जो कंप्यूटर को खेलने के लिए नहीं इस्तेमाल करता था बल्कि उसको इस तरह की तकनीक से इस क़दर लगाओ था कि 5 साल की उम्र में ही उसने कंप्यूटर स्पेशलिस्ट होने का खिताब अपने नाम कर लिया।
जी हाँ दोस्तों पाकिस्तान के लाहौर में पैदा होने वाले अयान कुरैशी ने पांच साल ग्यारह महीने की आयु में ही 'माइक्रोसॉफ्ट आईटी टेक्निशियन' की परीक्षा दे दी थी, जिसको पास करने के बाद में उन्होंने यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। और अभी भी सबसे छोटे कंप्यूटर स्पेशलिस्ट हैं।
इससे पहले यह खिताब नहरोज़ यावर के नाम था, महरोज़ यावर भी पकिस्तान से ताल्लुक रखते हैं। और इन्होने यह रिकॉर्ड साठे छह साल की उम्र में माइक्रोसॉफ्ट आईटी टेक्निशियन की परीक्षा पास करके के बनाया था।

Post a Comment

0 Comments