जब हम 2जी से ऊब गए और हमने 3जी के बारे में पहली बार सुना तब भी हम 3जी को लेकर काफी उत्साहित हुए थे। क्यूंकि हमें ऐसा बताया जा रहा था कि 3जी के आने के बाद हमें इंटरनेट की सुस्त गति से छुटकारा मिल जायेगा। और यह भी कहा जाता था कि 3जी के आने के बाद हम इंटरनेट की तेज़ गति का आनंद उठा पाएंगे और कम समय में अपनी मनपसंद वीडियो, म्यूजिक इत्यादि डाउनलोड कर सकते हैं। और साथ ही हम यूट्यूब की वीडियो भी 3जी की मदद से बिना बफरिंग के देख सकेंगे। उसके बाद 3जी ने भारत में अपना क़दम रखा और 3जी के आते ही लोग तेज़ स्पीड की लालच में अपने सिम कार्ड और मोबाइल फ़ोन अपग्रेड करने लगे ताकि उन्हें भी 3जी सुविधा मिल सके। 3जी के आने के बाद इंटरनेट पैक भी बदल दिए गए और फिर 3जी इंटरनेट पैक आने लगे जो 2जी से महंगे हो गये। इसके बाद 3जी की तेज़ स्पीड के नाम पर वह लूट मची कि लोगों को पता भी नहीं लगा कि 2जी कब 1जी हो गया और 3जी कब 2जी हो गया। टेलीकॉम कम्पनिया हमें यह बताती रहीं कि 3जी के आने के बाद इंटरनेट की गति दुगुनी हो जाएगी। जबकि परिणाम यह निकल कर आया कि वही इंटरनेट स्पीड जो हम 2जी पर प्राप्त करते थे हम 3जी पर प्राप्त करने लगे और 2जी पर जो स्पीड हमें प्राप्त होती थी अब वह 1जी जैसी हो गई है। इस प्रकार से 3 जी के आने के बाद 2जी ने काम करना बंद कर दिया और अब उसकी जगह 3जी ने लेली। उसके बाद हमें फिर सुनने में आया कि अब 4जी आने वाला है और अब हमको 3जी से भी चार गुना तेज़ स्पीड वाला इंटरनेट मिलेगा। और इसके लिए भी वैसे ही ग्राहकों को लालच दिया गया कि अब आप चुटकियों में कोई सी भी मूवी डाउनलोड कर सकते हैं, यूट्यूब की वीडियो का बिना बफरिंग के आनंद ले सकते हैं। 4जी की हक़ीक़त अब हमारे सामने है न ही हम चुटकियों में कोई मूवी डाउनलोड कर सकते हैं और न ही यूट्यूब की वीडियो को बिना बफरिंग के देख सकते हैं। 4जी अब वही काम कर रहा है जो पहले 3जी करता था बस फर्क यह है कि अब आपको 4जी का आनंद लेने के लिए ज़्यादा पैसे खर्च करने होंगे। 4जी के आने के बाद 4जी ने 3जी की जगह लेली और 3जी ने 2जी और 2जी अब चलना ही बंद हो चूका है।
अब हम फिर से यही सुन रहे हैं कि 5जी आने वाला है और इसमें आपको 4जी से दस गुना तेज़ स्पीड मिलेगी। वही सारी बातें जो आप से 3जी और 4जी के समय कही गयी थी, जैसे बिना बफरिंग के यूट्यूब की वीडियो देख सकेंगे मिनटों में बड़ी बड़ी फाइल इंटरनेट से डाउनलोड कर सकेंगे। लेकिन इसकी भी सच्छाई बिलकुल 3जी और 4जी की तरह ही है। 5जी के आने के बाद 3जी काम करना बंद कर देगा 4जी पहले के 2जी की तरह काम करेगा और 5जी आज के 4जी की तरह काम करेगा। और जैसा की आप लोगों को पता होगा कि आज का 4जी पहले के 3जी की तरह काम कर रहा है।
तो इस प्रकार इंटरनेट की जनरेशन आगे बढ़ती जायेगी और पुरानी जनरेशन काम करना बंद करती जायेगी।
हमें 5जी से ज़्यादा अपेक्षा नहीं रखनी चाहिए, क्यूंकि इंटरनेट की दुनिया में इससे कुछ नया नहीं होगा, बल्कि इसको लाने का उद्देश्य पुरानी जनरेशन को बंद करना है।

0 Comments