जेएनयू छात्रसंघ के चुनावी नतीजों में लेफ्ट की लहर दौड़ी, बापसा दूसरे और एबीवीपी तीसरे स्थान पर

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रसंघ के चुनावी नतीजे सामने आ गए हैं जिसमें युनाइटेड लेफ्ट ने भारी जीत दर्ज की है।जबकि बापसा दूसरे और एबीवीपी तीसरे स्थान पर रही। शनिवार को रात साढ़े नौ बजे शुरू हुई मतगणना के परिणाम देर रात घोषित किये गये। युनाइटेड लेफ्ट सभी चार पदों पर बड़ी जीत हासिल की और युनाइटेड लेफ्ट की उम्मीदवार गीता कुमारी अध्यक्ष चुनी गईं। निर्वाचन पैनल अधिकारियों के अनुसार चुनाव में कुल 4639 वोट पड़े जिसमें गीता कुमारी विजयी हुईं। और वहीं बापसा की उम्मीदवार शबाना दूसरे स्थान पर ओर एबीवीपी की निधि त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहीं।

Post a Comment

0 Comments