यह एनीमेशन बनता है मौत का कारण

आपने ब्लू व्हेल गेम के बारे में तो सुना ही होगा जो मौत का खेल माना जाता है लेकिन क्या आपने ऐसे एनीमेशन के बारे में सुना है जो किसी व्यक्ति के मौत का कारण बन सकता है? जी हां एक एनीमेशन ऐसा भी है जो लोगों को आत्महत्या करने पर मजबूर कर देता है। इस एनीमेशन को 'द रेड रूम' का नाम दिया गया है। कहने को तो यह केवल एक एनीमेशन है लेकिन इसके पीछे कई रहस्य छुपे हुए हैं क्योंकि यह एनीमेशन कई लोगों की मौत का कारण बन चुका है। इस एनीमेशन की पूरी कहानी जुड़ी है जापान से, जब जापान में लोग इन्टरनेट सर्फ कर रहे थे तो उनको यह एनीमेशन पोअप विंडो के रूप में अपने कम्प्यूटर पर दिखाई दिया। ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों ने इस एनीमेशन को देखा उनकी रहस्यमय ढंग से मौत हो गई।
 लेकिन जो लोग किसी तरह से बच गए उन्होंने बताया कि यह एनीमेशन लाल रंग का होता है जो एडब फ्लेश प्लेयर पर चलता है इस एनीमेशन में जापानी भाषा में कुछ लिखा हुआ होता है जिसका अर्थ हिंदी में 'क्या आपको पसंद है' होता है। इस एनीमेशन में एक लड़की की आवाज भी होती है जो उसी चीज को दोहराती है जो उसमें लिखा हुआ होता है इस एनीमेशन को बंद करने पर फिर से खुल जाता है और बार बार बंद करने पर जब खुलता है तो उसमें लिखा आधा अधूरा वाक्य पूरा हो जाता है और फिर यह लिखा हुआ आता है कि क्या आपको 'लाल रंग का कमरा पसंद है'? बताया जाता है कि यह एनीमेशन लोगों के दिमाग पर इतना हावी हो जाता है कि वह अपने शरीर का अंग काटने लगते हैं और अपने कमरे को अपने खून से लाल कर देते हैं और इस प्रकार वह अपनी जान गंवा बैठते हैं। ऐसा माना जाता है कि यह एनीमेशन श्रापित है जो किसी जापानी पौराणिक कथा से जुड़ा हुआ है। बहरहाल इसमें कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि कोई नहीं कर सकता। और हम भी इसके सच होने का दावा नहीं कर सकते लेकिन फिर भी लोगों में एक प्रकार की भ्रांति इसको लेकर है। 

Post a Comment

0 Comments