यह है जहरीले और गैर जहरीले सांप में अंतर

​भारत करीब 270 सांपों की प्रजातियों का घर है, जो दुनिया में पाए जाने वाले कुल सांप प्रजातियों का 10 प्रतिशत है। भारत में पाए जाने वाले अधिकांश सांप अत्यधिक विषैले हैं लेकिन भारत में पाई जाने वाली 30 सांपों की प्रजाति गैर विषैली भी है। यह निश्चित तौर पर कह पाना मुश्किल है कि कौन सा सांप जहरीला है और कौनसा गैर जहरीला। वास्तव में सांप (Poisonous) नहीं होते बल्कि वे (Venomous) होते हैं क्योंकि वे शरीर में जहर अन्त:क्षेप करते हैं। 


जहरीले सांप की पहचान:

  • सभी जहरीले सांप आमतौर पर चमकीले रंग के होते हैं। 
  • जहरीले सांपों का बहुत विशिष्ट प्रकार का सर होता है, जो हाथ या त्रिकोणीय जैसा दिखता है। और साइड का हिस्सा चौड़ा होता है। 
  • कोबरा समूह के सांप अत्यधिक जहरीले होते हैं। 
  • जहरीले सांप के पास 'Heat sensitive pit' होता है। 
  • सभी समुद्री सांप अति विषैले होते हैं। 
  • इलापिडी, कोलब्रिडी, और वाइपरिडी जहरीले सांपों का परिवार है। 
  • भारत में पाए जाने वाले अत्यधिक विषैले सांपों में किंग कोबरा, भारतीय कोबरा, रसेल ववाइपर, ससॉ स्केल्ड वाइपर, मलाबार पिट वाइपर और क्रेट हैं। 
गैर जहरीले सांप :

  • गैर विषैले सांप चमकीले रंग के नहीं होते हैं। 
  • गैर जहरीले सांपों के सिर आमतौर पर संकीर्ण और लम्बे होते हैं। 
  • आमतौर पर गैर जहरीले सांप के नुकीले (जहरीले) दांत नहीं होते हैं। लेकिन कुछ गैर जहरीले सांपों में भी यह दांत होते हैं। 
  • पायथन (अजगर) जो दांतों की पंक्तियों से सुसज्जित हैं, गैर जहरीले होते हैं। 
भारत के आम गैर विषैले सांप: धामन, बैन्डेड कुकरी, ब्रॉन्ज बैक पेड़ वाला सांप, सैन्ड बोआ (रेत वाला अजगर) और भारतीय अजगर।
(Venomous) और (Poisonous) जीव एक विष पैदा करते हैं जो दूसरे जानवरों और इन्सानों के लिए जानलेवा होता है। (Venomous) और (Poisonous) प्राणी में काफी अन्तर है। 
(Venomous) जीव जहर को शरीर में अन्त:क्षेप  करते हैं दूसरे जानवरों में और इसके लिए आमतौर पर यह नुकीले (जहरीले) दांतों का प्रयोग करते हैं या डंक का। 
लेकिन (Poisonous) जीव को केवल छू लेने से या उनको खा लेने से हानिकारक विषाक्त शरीर में पहुंच जाता हैं। 
(Venomous) जीव: सांप, बिच्छू, हॉर्नेट, मकड़ियां, मधुमक्खी, और फायर ऐंट। 
 (Poisonous) जीव: मॉनार्क तितलियाँ, डार्ट मेढक, शंकू घोंघा, और स्टोनफिश। 

Post a Comment

0 Comments