यह मोबाइल एप हार्ट अटैक के मरीजों की बचा सकता है जिन्दगी

हार्ट अटैक एक ऐसी बीमारी है कि अगर समय रहते मरीज को अस्पताल नहीं पहुंचाया गया तो मरीज की जान भी जा सकती है। हार्ट अटैक एक ऐसी परिस्थिति होती है कि जिसमें मरीज को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना होता है। और यही सबसे बड़ी दिक्कत होती है कि इतने कम समय में ऐसे मरीज को कहां और किस अस्पताल में लेकर जाया जाए जहां इसका बेहतर इलाज हो सके। यह समस्या अब जल्द ही दूर होने वाली है कार्डियोलॉजी सोसाइटी ऑफ इंडिया (CSI) ने एक ऐसा एप तैयार किया है जो हार्ट अटैक आने पर मरीज को जल्द अस्पताल पहुंचाने में मदद करेगा।
कार्डियोलॉजी सोसाइटी ऑफ इंडिया के सचिव व एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. संदीप मिश्रा ने बताया कि हार्ट अटैक के मरीजों के लिए पहला एक घंटा बहुत जरूरी होता है इस दौरान अगर मरीज को उचित सुविधायुक्त वाले अस्पताल पहुंचा दिया जाए तो उसकी जिंदगी बचाई जा सकती है। डॉ. मिश्रा ने कहा है कि शुरुआत में इस एप को दिल्ली एनसीआर में लॉन्च किया जाएगा दिल्ली में ऐसे 200 अस्पताल हैं जहां ह्रदय से संबंधित बीमारियों का इलाज होता है। और 70 ऐसे अस्पताल हैं जहां एंजियोप्लास्टी की सुविधा उपलब्ध है।

इस एप की खासियत

यह एप आपको अपके निकटतम अस्पताल की पूरी जानकारी देगा जहां आप मरीज का इलाज करवा सकते हैं। यह एप आपको अस्पताल के कैथ लैब की जानकारी भी देगा। और अस्पताल में लगने वाले खर्च के बारे में भी जानकारी देगा। इस एप को गूगल मेप से जोड़ा गया है जिससे यह आपको अस्पताल पहुंचाने में मदद करेगा यह आपको अस्पताल तक पहुंचने का आसान रूट और लगने वाले समय के बारे में भी बताएगा। इस एप में सरकारी और निजी अस्पताल दोनों शामिल हैं। इस एप को 29 सितम्बर विश्व ह्रदय दिवस के अवसर पर लॉन्च किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments