योगी सरकार को लग सकता है तगड़ा झटका, यह है कारण

उत्तर प्रदेश में जब से बीजेपी की सरकार बनी है आए दिन एक विशेष सांप्रदाय के लिए नए नए आदेश जारी कर रही है। योगी सरकार के सत्ता में होने के कारण सांप्रदायिक शक्तियाँ प्रदेश में पनप रही हैं। हाल ही में योगी सरकार ने मदरसों के लिए स्वतंत्रता दिवस को लेकर एक आदेश जारी किया था। जिसको लेकर मुस्लिम समाज को हताशा का सामना करना पड़ रहा था। योगी सरकार ने मदरसा शिक्षा बोर्ड को यह आदेश दिया था कि सभी मदरसों को यह सूचित किया जाए कि 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर सभी मदरसों में झंडा फहराना और राष्ट्रगान पढ़ना अनिवार्य है और इसकी फोटोग्राफी की जाए। योगी आदित्यनाथ के इस फैसले से मुस्लिम समाज ने काफी नाराजगी जताई क्योंकि इस प्रकार का आदेश इससे पहले किसी सरकार ने नहीं दिए थे और जिस तरह से मुसलमानों को शक और संदेह के दायरे में रखा जा रहा है इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था। योगी सरकार का यह आदेश चर्चा का विषय बन गया लोग इस पर बहस और डिबेट में जुट गए। बहुत से लोगों ने इसको गलत ठहराया तो कुछ लोगों ने सही ठहराया। लेकिन अगर मुसलमानों की बात कि जाए तो ज्यादातर लोग इस फैसले के विरुद्ध थे क्योंकि योगी सरकार का यह फैसला मुसलमानों के राष्ट्रवादी होने पर उंगली उठाता है। और वहीं बहुत से मुसलमानों ने इस आदेश का पालन किया।

इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर हो चुकी है याचिका

जिस प्रकार से योगी सरकार केवल एकतरफ़ा कड़ा रुख अपना रही है और रोज नए आदेश मुसलमानों के लिए जारी करती है उससे परेशान होकर योगी आदित्यनाथ के मदरसों को लेकर दिए गए आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में नवाब महमूद द्वारा याचिका दायर की गई है। जस्टिस डी बी भोसले और एम के गुप्ता की पीढ़ ने इस मामले पर सुनवाई करने का फैसला लिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 14 सितंबर को होने वाली है।

Post a Comment

0 Comments