अहमदाबाद शहर की सत्र अदालत ने एक महिला को आजीवन कारावास की सजा सुना दी जब उस महिला को अपने पति की हत्या का दोषी पाया।
रिपोर्ट के अनुसार जब यह घटना हुई उस समय आरोपी 54 वर्षीय विमला वाघेला और उनके पति नरसिंह, 2 नवंबर 2013 को अहमदाबाद के सरदारनगर इलाके के नोबलनगर में अपने घर पर अकेले थे। रिपोर्ट के मुताबिक महिला को अपने पति की निष्ठा पर शक था जिसको लेकर उसने अपने पति पर किसी और के साथ नाजायज संबंध होना का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर उनमें झगड़ा हुआ और महिला ने अपने पति के सर पर छड़ी से पीटना शुरू कर दिया जिससे उसके पति को काफी चोटें आईं और वह अधमरा हो गया।
महिला के खिलाफ आरोपपत्र के अनुसार जब उसके पति ने उसके साथ संबंध बनाने से इंकार किया तो महिला क्रोधित हो गई और अपने पति से लड़ने लगी।
और लड़ाई में महिला के हिंसा के कारण उसके पति की मौत हो गई। हत्या के बाद महिला ने अपना घर बंद किया और सरदारनगर पुलिस स्टेशन को हत्या के बारे में सूचित किया।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश यूएम भट्ट ने महिला को उम्रकैद की सजा सुनाई और 2000 का जुर्माना भी लगाया।

0 Comments