पेन स्टेट विश्वविद्यालय के विकासवादी जीवविज्ञानी ने साँप की एक ऐसी प्रजाति खोज निकली है जो अमेरिकन क्वार्टर डॉलर पर आसानी से फिट हो सकता है। साँप की इन प्रजातियों में वयस्क साँप की औसत लंबाई 4 इंच से भी कम होती है। यह एक प्रकार के थ्रेडस्नेक (Threadsnake) है। इसका मतलब होता है धागे जैसा साँप, इसका नाम लेप्टोटिफ्लॉप्स कार्ली (Leptotyphlops Carlae) दिया गया है। यह खोज Zootax पत्रिका में 4 अगस्त 2008 में प्रकाशित हुई थी। यह साँप बार्बाडोस के कैरिबियन द्वीप में जंगलों के अवशेषों में पाया गया था।
लेप्टोटिफ्लॉप्स(Leptotyphlops) एक दुर्लभ प्रजाति है क्योंकि कि इसके अधिकांश ठिकाने और आवास इन्सानों की आबादी बढ़ने के कारण खत्म हो रहे हैं। इमारतें और खेत और रास्ते बनाए जाने के कारण इन साँपों ठिकाने खत्म हो रहे हैं जिनके कारण यह बहुत कम संख्या में पाए जाते हैं।

0 Comments