क्या आप भी परेशान हैं अपने मोबाइल फोन की बैटरी से? अपनाएं यह आसान तरीके

अक्सर लोग अपने मोबाइल फोन की बैटरी की खराब परफॉर्मेंस से परेशान रहते हैं और बैटरी बचाने के लिए अलग अलग उपाय आजमाते हैं लेकिन फिर भी बैटरी की परफॉर्मेंस में बदलाव नहीं आता। बहुत से लोग बैटरी बचाने के चक्कर में बैटरी सेवर जैसे एप फोन में इन्स्टाल कर लेते हैं लेकिन फिर भी बैटरी की परफॉर्मेंस में अन्तर नहीं आता। लेकिन हमें निराश होने की जरूरत नहीं है हमारे पास ऐसे खास तरीके हैं जिनसे बैटरी की परफॉर्मेंस में सुधार ला सकते हैं। और इसके लिए हमें कुछ महत्वपूर्ण का चीजों का खास ख्याल रखना चाहिए। जिससे हमारे फोन की बैटरी पहले से ज्यादा चलने लगेगी।

इन तरीकों से बढ़ा सकते हैं बैटरी की परफॉर्मेंस:

1. वाई-फाईब्लुटूथऔर अन्य कनेक्टिविटी को बंद रखें

वाई-फाई, ब्लुटूथ और एनएफसी जैसे कनेक्शन को जरूरत खत्म होने पर बंद कर दें। अक्सर ऐसा होता है कि एक दूसरे फोन से फाइल की लेनदेन करने के लिए हम वाई-फाई या ब्लुटूथ का इस्तेमाल करते हैं और लेनदेन करने के बाद उसको बंद करना भूल जाते हैं। या कभी इन्टरनेट के लिए वाई-फाई को कनेक्ट करते हैं फिर उसको बंद नहीं करते। ऐसी स्थिति में वाई-फाई, ब्लुटूथ या अन्य कनेक्टिविटी चलने से हमारे फोन की बैटरी अधिक इस्तेमाल होती है। और जल्द ही चार्ज खत्म होने लगता है।
2. अतिरिक्त ध्वनि और कंपन को बंद रखें
अतिरिक्त ध्वनि जैसे कीबोर्ड साउंड और टच साउंड को बंद रखें इनसे भी बैटरी चार्ज खर्च होता है। ध्वनि के साथ साथ कंपन यानी बाइब्रेशन को भी बंद रखें क्योंकि बार बार कंपन होने से मोबाइल फोन में लगा एक छोटा सा मोटर घूमता है और इससे बैटरी चार्ज खर्च होता है इसलिए चार्ज बचाने के लिए इनको बंद करना बहुत जरूरी है।
3. आटोमैटिक एप अपडेट को बंद रखें 
 कभी-कभी ऐसा होता है कि हम एप्स को आटो अपडेट पर लगा देते हैं जिससे हमें एप के आने वाले नए अपडेट अपने आप मिलते रहते हैं। लेकिन इससे आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है अगर आप आटो अपडेट पर लगा कर छोड़ देते हैं और आपका इन्टरनेट सुस्त है तो ऐसे में आपकी मोबाइल फोन की बैटरी पर दुगुना बोझ पड़ेगा और तेजी से चार्ज खत्म होगा। 
4. ब्राइटनेस को कम रखें 
 एक बात का हमेशा ख्याल रखें कि आपके मोबाइल फोन की स्क्रीन का ब्राइटनेस जितना ज्यादा होगा उतना ही ज्यादा आपके मोबाइक फोन की बैटरी का चार्ज उस पर खर्च होगा। और आपके फोन की बैटरी खत्म होगी। इसलिए ब्राइटनेस को हमेशा सामान्य रखें जितने में आपको दिख सकें।
5. स्क्रीन टाइम आउट कम करें
मोबाइल स्क्रीन जितनी देर तक जलती रहती है उतना ही बैटरी चार्ज घटता रहता है। इसलिए चार्ज बचाने के लिए अपने फोन की स्क्रीन का टाइम 10 से 15 सेकंड के बीच रखें 
6. लाइव वालपेपर का इस्तेमाल न करें 
लाइव वालपेपर के इस्तेमाल से भी बैटरी चार्ज तेजी से घटता है इसलिए साधारण वालपेपर का उपयोग करें या काले रंग का उपयोग करें। 
7. बैकग्राउंड एप को बंद रखें 
बैकग्राउंड जरूरत से ज्यादा न रखें इससे आपको दुगना नुकसान होगा एक तो आपका डेटा खर्च होगा और ऊपर से बैटरी भी। इसलिए बैकग्राउंड में चलने वाले एप को बंद कर दें या जरूरत भर इस्तेमाल करें। 
8. बैटरी सेवर व क्लिनर जैसे एप्स का इस्तेमाल न करें 
अक्सर लोग बैटरी बचाने के लिए बैटरी सेवर जैसे एप के चक्कर में पड़ जाते हैं उनको लगता है कि इस एप से उनकी बैटरी बैकअप में सुधार आएगा लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है यह एप आपके मोबाइल के बैकग्राउंड में सक्रिय रहते हैं। और इससे उल्टा बैटरी खत्म होने लगती है। बहुत से लोग क्लिनर या एंटीवायरस जैसे एप का भी प्रयोग करते हैं लेकिन यह एप भी फायदा पहुंचाने के बजाय आपके मोबाइल को नुकसान पहुंचाता है। इससे आपके मोबाइल फोन की स्पीड सुस्त होती है और बबैकग्राउंड में चलने के कारण बैटरी चार्ज भी खाता है। आपको बता दें कि आपका फोन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है जिसमें सिक्योरिटी फीचर पहले से ही जोड़ दिया गया है। और आपको अलग से किसी एंटीवायरस की आवश्यकता नहीं है।
9. फेक चार्जर का प्रयोग ना करें 
 एक बात का हमेशा ख्याल रखें कि अपने मोबाइल को केवल उसीके चार्जर से चार्ज करें किसी और चार्जर का उपयोग न करें यह आपके मोबाइल फोन की बैटरी को सुरक्षित रखेगा। 

Post a Comment

0 Comments