बेहद आसान और स्वादिष्ट रेसिपी 'तिल की खीर'


त्योहार यानी ढेरों खुशियाँ और इन खुशी के मौकों पर एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट और लजीज पकवान। अगर हम त्योहार बिना इन पकवानों के मनाएं तो हमारे त्योहार भी फीके पड़ेंगे और हमारी खुशियां भी। बिना इन पकवानों के त्योहार का ख्याल में भी नहीं आ सकता। पकवान तो कई प्रकार के होते हैं लेकिन सब अपने किसी खास मौके, मौसम, या त्योहारों में बनाए जाते हैं। नवरात्रि भी उन त्योहारों में से एक है जिसमें तरह तरह के पकवान बनाए जाते हैं और खासकर व्रत के लिए। ऐसा ही एक बेहद स्वादिष्ट और लजीज पकवान है जो नवरात्रि के मौके पर खासतौर व्रत के लिए बनाया जाता है इसको हम 'तिल की खीर' कहते हैं यह बहुत आसानी से और जल्दी बनाया जा सकता है।

आइए जानते हैं कि कैसे बनती है तिल की खीर?

सामग्री:

  • 200 ग्राम तिल
  • 100 ग्राम नारियल पाउडर
  • 50 ग्राम चीनी
  • काजू पानी में भिगोए हुए 15
  • फुल क्रीम दूध 1 लीटर
  • कैन्डेन्सड मिल्क 1 कप
  • पिस्ता 1/4 कप

बनाने की विधि :

तिल को भुन लें और दरदरा पीस लें फिर दुध उबालकर उसमें तिल डाल दें और लगातार चलाते रहें फिर कैन्डेन्सड मिल्क मिलाएं उसके बाद नारियल पाउडर मिलाएं और गाढ़ा होने तक पकाएँ फिर चीनी मिलाएं और कटे हुए मेवे से सजाएं और ठंडा होने पर परोसें।
नोट: अगर आप चाहें तो कैन्डेन्सड मिल्क की जगह भुना मावा भी डाल सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments