अगर आपको किसी व्यक्ति या अपने किसी चाहने वाले के बारे में जानकारी लेनी हो, या किसी माता पिता को अपने बच्चों पर नजर रखनी हो, और वह यह जानना चाहें की उनके बच्चे मोबाइल फोन पर क्या करते हैं, किस्से बात करते हैं? या वह कहां जाते हैं इस प्रकार की बहुत सारी जानकारियां अगर कोई माता पिता अपने बच्चों के बारे में जानना चाहें, या कोई गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड अपने साथी के बारे में पता लगाना चाहे तो इसके लिए बहुत ही आसान तरीका है।
सबसे पहले आप उस व्यक्ति के मोबाइल फोन में एक एप इंस्टॉल किजिये जिसका नाम है 'TickleMyPhone' यह एप आपको गूगल प्ले स्टोर से मिल जाएगा। इस एप का दो वर्जन है एक मुफ्त में इस्तेमाल किया जा सकता है, और दूसरे के लिए आपको भुगतान करना होगा। लेकिन आपको मुफ्त वाले में ही बहुत सारे विकल्प मिल जाएंगे जिसके बाद आपको यह एप खरीदना ही नहीं पड़ेगा।
इस एप को डाउनलोड करने के बाद आप इसको अपने फोन पर खोलेंगे तो आपको कई विकल्प नजर आएंगे, लेकिन आपको पहला वाला चुनना होगा। इसके बाद आप इसकी सेटिंग में जाएं जहां आपको एक विकल्प नजर आएगा 'Allow/disallow numbers ' यहां पर आप अपने उन मोबाइल नम्बर को लिखिये जिनसे आपको विक्टम के मोबाइल पर कमांड एसएमएस करना है, फिर इसको 'Allow' कर दीजिए। अगर आप चाहें तो इस एप को हाइड कर दें, जिससे विक्टम को पता नहीं चलेगा कि उसका मोबाइल फोन किसी की नजर में है।
ध्यान में रहे कि इस एक को विक्टम (जिसके बारे में जानकारी चाहिए) के मोबाइल फोन में ही इंस्टॉल करना है।
दरअसल यह एप कमांड पर काम करता है, जैसे ही आप विक्टम के मोबाइल पर कोई कमांड एसएमएस करेंगे तो एप तुरंत उससे संबंधित जानकारी आपके मोबाइल पर भेज देगा, और इसके लिए जरूरी है आप अपना फोन नंबर एप में 'allow' कर रखा हो। उदाहरण के लिए अगर आप चाहते हैं कि पता करें कि आपका विक्टम कहाँ है तो इसके लिए आप अपने फोन से उस फोन पर एक कमांड एसएमएस करेंगे जैसे ' WHEREAREYOU' यह कमांड लिखकर आप एसएमएस करें तो, विक्टिम के नंबर से आपके फोन पर उसकी लोकेशन आ जाएगी। या आप उसका कॉल विवरण जानना चाहें तो 'SENDCALLLOG' लिख कर विक्टम के नंबर पर एसएमएस करें, जिससे आपको उसके कॉल विवरण की सारी जानकारी मिल जाएगी। इसी प्रकार अगर आप यह जानना चाहें की वह इस समय किसके साथ है तो आप अपने फोन से उसके नंबर पर कमांड एसएमएस करें 'SENDLIVEVIDEO youremail@address.com' जिससे विक्टम का मोबाइल आपको उसकी लाइव विडियो रिकॉर्ड करके आपके ईमेल पर भेज देगा। एक बात का ध्यान दें अगर आप कोई मीडिया फाइल अपने विक्टम के मोबाइल से लेना चाहते हैं तो अपने ईमेल को भी कमांड में डालें। और कमांड को सेटिंग से अपने अनुसार बदल भी सकते हैं।
इसको पूरी तरह से समझने के लिए इस विडियो को देखें।
हम आपसे निवेदन करते हैं कि इसका उपयोग केवल वैध रूप से करें, निजीता का ख्याल रखें। और किसी की व्यक्तिगत जानकारी को सार्वजनिक ना करें। और कभी किसी को हानि पहुंचाने के लिए इसका उपयोग ना करें।

0 Comments