बिग बॉस के प्रति एपिसोड के लिए कितनी फिस लेते हैं सलमान खान? यह जानकर चौंक जाएगें आप

 बिग बॉस वापस आ गया है, और यह लोकप्रिय रियलिटी टीवी शो हमारी टीवी की स्क्रीन पर भी 1 अक्टूबर से आ गया है। इस शो से जुड़ी कोई भी और कैसी भी जानकारी सुर्खियां बन रही हैं।

इस शशो की लोकप्रियता कई गुना बढ़ गई है जब से सलमान खान को 2012 में मेजबान के रूप में शामिल किया गया। इस साल के अलावा भी हर दूसरे साल में सलमान खान के बारे में यह अफवाहें फैलाई जाती हैं कि सलमान खान इस शो में खुद को बतौर हॉस्ट दिखाने के लिए राजी नहीं हैं। जिसके कारण इस शो के प्रशंसकों में बहुत बेचैनी होती है क्योंकि ज्यादातर ऐसे हैं जिनके लिए बिना सलमान खान के इस शो की कल्पना करना भी असंभव है। 


सौभाग्य से उनके लिए सलमान खान अपने आकर्षण के साथ बिग बॉस 11 के सीज़न में मेजबान के रूप में वापस आ रहे हैं। इस शो से संबंधित अब हर दिन कुछ न कुछ खबरें आती रहती हैं। चाहे वह इस साल के अस्थायी प्रतियोगियों की सूची से जुड़ी हो, या शो से जुड़े पिछले विवादों के बारे में हो और यहां तक कि सलमान खान के आउटफिट्स के बार में भी। लेकिन हर साल दर्शकों का पूरा ध्यान आकर्षित करने के लिए इसमें सलमान खान की काफी मेहनत होती है। 

तेजी से बढ़ा रहे हैं सलमान खान अपनी फीस

ववास्तव में सलमान खान एक बहुत लोकप्रिय और बड़े सुपरस्टार हैं और इन्हीं के कारण यह शो आज ऊंचाइयों को छू रहा है। ऐसे सुपरस्टार को देखते हुए हम यह उम्मीद नहीं कर सकते हैं कि वह इस शो के लिए कुछ करोड़ रुपये से कम फीस लेते होंगे। और जाहिर है, उन्होंने लगभग 2.5 करोड़ रुपये बिग बॉस के सीज़न 4 से सीज़न 6 तक के प्रति एपिसोड के लिए फीस लिया था। फिर उन्होंने बिग बॉस 7 के लिए अपनी फीस दुगनी करके 5 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड कर दी। इसी तरह बिग बॉस 8 के लिए अनुमान लगाया गया है कि उन्होंने प्रति एपिसोड के लिए 5.5 करोड़ रुपये लिए थे फिर बिग बॉस के सीज़न 9 में उन्होंने अपनी फीस बढ़ाकर 7-8 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड तक कर दी। और पिछले सीज़न यानी बिग बॉस 10 के लिए उन्होंने 8 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड लिया था। 
रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान को ग्यारहवें सत्र यानी बिग बॉस 11 प्रीमियर के लिए हर एपिसोड में 11 करोड़ रुपये का भारी भरकम पेचेक मिलेगा। अब इस शो को 13 हफ्तों की शूटिंग के दौरान चलने की उम्मीद है, इसका मतलब सलमान सिर्फ तीन महीनों में 250 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लेंगे। 

Post a Comment

0 Comments