फ्रांस के एक ईसाई मठ से खोद निकाला गया मध्यकालीन का विशाल खजाना


फ्रांस के क्लूनी, Saône-et-Loire में क्लूनी के एक पूर्व बेनिदिक्तिन मठ एबी अॉफ क्लूनी में पुरातत्वविदों ने खुदाई की और यहां से पुरातत्वविदों ने बारहवीं सदी के 21 इस्लामी सोने के दीनार, 2,200 चांदी के सिक्के और सोने की कलाकृतियों के ढेर को संग्रहित किया। 

क्लूनी एबी खजाना पुरातत्वविदों और यूनिवर्सिटी लुमीयर ल्योन 2 और सीएनआरएस के छात्रों की एक टीम द्वारा पाया गया है। 


इस पूरे खजाने में यह वस्तुएं प्राप्त हुईं :



  1. 21 इस्लामी सोने के दीनार जो 1121 और 1131 के बीच स्पेन और मोरक्को में अली इब्न यूसुफ (1106-1143) के शासनकाल के दौरान बनाया गया था। 
  2. 2,200 से अधिक चांदी के अप्रचलित और भटे हुए सिक्के पाए गए हैं, जो ज्यादातर क्लूनी के इस मठ द्वारा ढाले गए थे। संभवत: इनकी तिथि 12वीं सदी की पहली छमाही तक निर्धारित की जाती है। इस प्रकार के सुराग एक कपड़े के थेले में पड़े कुछ सिक्कों से मिले। 
  3. चांदी के सिक्कों के बीच एक चर्म-शोधित छिपा हुआ बंडल मिला, जो एक गांठ से बांधा हुआ और संलग्नित था। 
  4. सोने की लाल मुहर वाली एक अंगूठी पाई गई, जो कि ईश्वर और एक शिलालेख की आकृति को दर्शाती है। संभवत: 12वीं सदी के पहले छमाही की यह अंगूठी लगती है। 
  5. एक मुड़ा हुआ सोने के पन्ने का पत्र जिसका वजन 24 ग्राम था, जो एक संदूक में संग्रहित था। 
  6. सोने की बनी एक छोटी सी गोलाकार वस्तु। 



पुरातत्वविदों ने कहा, "हम वर्तमान में खजाने को अधिक सटीकता के साथ विभिन्न टुकड़ों की पहचान और तिथि निर्धारण के लिए अध्ययन कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें! 
यह है जहरीले और गैर जहरीले सांप में अंतर

Post a Comment

1 Comments