अमेज़न पर कैसे शुरू करें अपना व्यापार, और कमाएं ढेरों रुपए?


अगर आप इन्टरनेट की सहायता से पैसे कमाना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ काम करना पड़ेगा क्योंकि बिना काम के तो पैसे कमा पाना नामुमकिन है। बहुत से लोग यह मानते हैं कि 'अॉनलाइन पैसे कमाना केवल एक भ्रम है' जबकि बहुत से लोग अॉनलाइन लाखों रुपये कमाते हैं। बहरहाल हर किसी के अपने अपने विचार हैं और वह हर जगह फिट भी नहीं हो सकते हैं। लेकिन बदलते समय के साथ विचारों को भी बदलना बहुत जरूरी है।
हम सब यह जानते हैं कि आज के समय में अॉनलाइन खरीदारी का चलन बढ़ रहा है, और आने वाले समय में यह और भी बढ़ने वाला है।
अगर हम बात करें अॉनलाइन वेबसाइट के बारे में तो इन वेबसाइट पर जितने भी ब्रांड और उत्पाद उपलब्ध होते हैं वह किसी न किसी विक्रेता के होते हैं वेबसाइट  खुद के कोई सामान नहीं बेचती है। वेबसाइट केवल विक्रेताओं से अॉर्डर के समय सामान लेती है और खरीदार को भेज देती है।
एक बात तो समझ गये हैं कि वेबसाइट के खुद के कोई सामान नहीं होते हैं, और हम यह भी जानते हैं कि इन वेबसाइट्स से कोई सामान कैसे खरीदना है, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि इन वेबसाइटों पर सामान कैसे बेचना है? हम बताएंगे कि कैसे आप अपने उत्पादों को अमेज़न जैसी वेबसाइट पर लिस्ट कर सकते हैं और कैसे उन्हें बेच सकते हैं।
हम बात करेंगे अमेज़न की क्योंकि अमेज़न एक बहुत परिचित और विश्वस्त वेबसाइट है।
अगर आप एक विक्रेता हैं या आपके पास किसी सामान का बड़ा स्टॉक हो, और उसकी बिक्री कम हो रही हो तो आप उसको अमेज़न जैसी अॉनलाइन खरीदारी वाली वेबसाइट पर लिस्ट कर सकते हैं, जिससे उसके बिकने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी और उम्मीद यह है कि आपको अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी।
सबसे पहले आपके पास अमेज़न विक्रेता का एक एकाउंट होना चाहिए, जो आप आसानी से बना सकते हैं, बस आपको कुछ फॉर्म भरने होंगे जिसमें आपको अपनी बुनियादी जानकारियां देनी होंगी जो आपके अमेज़न विक्रेता एकाउंट के सबंधित होंगी।
इन जानकारियों में आपका पूरा नाम, पता, उत्पाद संबंधित जानकारी, आपके बैंक खाते की जानकारी साथ में पैन भी जरूरी है।
अगर आप वैश्विक स्तर पर व्यापार करना चाहते हैं तो जीएसटी नंबर देना जरूरी है लेकिन अगर आप किताबें बेच रहे हैं, तो जीएसटी नंबर जरूरी नहीं है, या फिर अगर आप स्थानीय स्तर के विक्रेता बनना चाहते हैं तो भी जीएसटी नंबर जरूरी नहीं है, लेकिन यह केवल कुछ शहरों के लिए उपलब्ध है।
एकाउंट बन जाने के बाद आपको अपना सामान वेबसाइट पर लिस्ट करना है और साथ ही उनके दाम भी देना है। सामान लिस्ट होने के बाद उन्हें लाइव कर दीजिये और उनके लिए कुछ कीवर्ड्स डाल दीजिये जिससे कोई खरीदार अगर सामान सर्च करता है तो उसमें आपके उत्पाद भी आएं।
सेल पर क्लिक करें

अमेज़न सेलर एकाउंट बनाने के लिए सबसे अमेज़न वेबसाइट पर जाएं, वहां से आप सेल का विकल्प लें।
और फिर आपके पास दो विकल्प आएंगे जिसमें एक विकल्प स्थानीय स्तर के व्यापार का होगा और दूसरा वैश्विक स्तर के व्यापार के लिए आप अपने मुताबिक विकल्प चुन लें।
वैश्विक स्तर पर व्यापार के लिए 
स्थानीय स्तर पर व्यापार के लिए 

इसके बाद आप कुछ फॉर्म भरना होगा जिसमें आपको अपनी कुछ जरूरी जानकारियां देनी होगीं। इसके बाद आपका एकाउंट तैयार हो जाएगा। और आप अपना सामान लिस्ट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें....
यूट्यूब से कैसे कमाते हैं पैसे?

Post a Comment

0 Comments