दोस्तों ऐसा माना जाता है की अगर दुनिया में कोई बीमारी है तो उसका तोड़ और इलाज भी ईश्वर ने ज़रूर बनाया होगा। और सही मानो में यह कुछ हद तक सही भी लगता है। क्यूंकि बहुत सी ऐसी बीमारियां पहले ला इलाज हुआ करती थीं लेकिन आज जब उनका अच्छे से शोध किया गया तो पता चला की यह तो प्राकृतिक स्रोतों द्वारा ठीक की जा सकतीं हैं।
ऐसी ही कुछ शोधों से हमारे पास आज एक ऐसा प्राकृतिक रासायनिक पदार्थ मिला है जो दिल की बिमारियों, डायबिटीज, टिश्यू मरम्मत, और कई तरह के कैंसर से बचाव और इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
जी हाँ दोस्तों इस रसायन का नाम है लाइकोपीन।
यह रसायन फलों और सब्ज़ियों को लाल रंग देता है। तो अब ज़ाहरी सी बात है सभी तरह के लाल फलों और सब्ज़ियों में लाइकोपीन का पाया जाना तो निश्चित है।
इसकी मात्रा सबसे ज़्यादा टमाटर में पायी जाती है। जबकि यह तरबूज और काले रंग के अंगूर के साथ बेरीज और पीले रंग के पपीते में भी पायी जाती है।
इस्तेमाल
अब बात कर लेते हैं इसके इस्तेमाल और फायदे के बारे में।
इसका इस्तेमाल हर प्रकार के कैंसर को रोकने और उसके इलाज के लिए किया जाता है। और आयु सम्बंधित बीमारियों के इलाज के लिए भी किया जाता है।
इसका प्रयोग टिश्यू रिपेयर के लिए भी किया जाता है, और दिल से जुडी बीमारियों के लिए भी किया जाता है। इसका उपयोग धमनियों के अकड़ने में भी किया जाता है, जो हार्ट अटैक का कारण बनता है। तो इस तरह से यह हार्ट अटैक से भी बचाता है।
इसका इस्तेमाल उन व्यक्तियों को भी करना चाहिए जिनको डायबिटीज है।
इसका इस्तेमाल प्रोस्टेट के बढ़ जाने पर भी किया जा सकता है। दिमाग़ के ट्यूमर (giloma) में भी किया जा सकता है। उच्च कोलेस्ट्रॉल, पुरुष प्रजनन की समस्याएं, रजोनिवृत्ति के लक्षण, Polymorphous light eruption, गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप, मानव पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) संक्रमण।, एच। पिलोरी संक्रमण के कारण अल्सर, मसूड़े की सूजन, दमा, मोतियाबिंद, में भी इस्तेमाल होता है।
कैसे मिलेगी लाइकोपीन ?
लाइकोपीन वैसे तो आप उन फलों और सब्ज़ियों के सेवन से भी पा सकते हैं, जिनके रंग लाल होते हैं। या फिर आप किसी विशेषज्ञ की मदद से जान सकते हैं की कोनसी सब्ज़ियां या फल हैं जिनमे लाइकोपीन पाया जाता है। और इस प्रकार से आप लाइकोपीन को अपने आहार में शामिल क्र सकते हैं।
दूसरा तरीका
आप बाजार से लाइकोपीन के प्रोडक्ट खरीद सकते हैं, आपको यह हर्बल और एलोपैथिक दोनों में मिल जाएंगे।

0 Comments