छात्रों के लिए खुशखबरी इग्नू एडमिशन की डेट फिर से बढ़ी


इग्नू यानी 'इंदिरा गाँधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी' इस साल छात्रों पर कुछ ज़्यादा ही मेहरबान हो गई है। खासकर उन छात्रों पर जिनका किसी कारण एडमिशन रुका हुआ था। क्यूंकि ऐसा अक्सर होता है कि बोर्ड के रिजल्ट अभी आये भी नहीं होते और कॉलेज और विश्वविद्यालयों की एडमिशन का समय निकल जाता है।  
कभी कभी किसी छात्र का किसी कारण रिजल्ट फस जाता है तो कभी अधूरा रिजल्ट या रिजल्ट में कोई गड़बड़ी आ जाती है, जिसको सही कराने में काफी समय लग जाता है, और ऐसे में प्रवेश की तिथि निकल जाती है और ऐसे छात्र का प्रवेश नहीं हो पाता है। जबकि इग्नू कहती है की हमारा उद्देश्य यही है कि जिन छात्रों का कहीं किसी कारण एडमिशन नहीं हो पाया हो तो ऐसे में हम उसका साल बर्बाद नहीं होने देंगे। 
इग्नू ने जुलाई सत्र के लिए मई से ही एडमिशन चालू कर दिये थे और उसके बाद से ही इसकी तारीख आगे बढ़ते जा रही है। पहले इग्नू ने बैचलर और मास्टर प्रोग्राम के लिए एडमिशन की तारीख 30 जून से बढ़ा कर 15 जुलाई तक कर दी जबकि डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के लिए एडमिशन की तारीख 30 जून ही थी। उसके बाद फिर से इग्नू ने बैचलर और मास्टर प्रोग्राम के लिए एडमिशन की तारीख को बढ़ा कर 31 जुलाई कर दी और डिप्लोमा सर्टिफिकेट के लिए एडमिशन की डेट 15 जुलाई कर दी। उसके बाद फिर से इग्नू ने बैचलर और मास्टर प्रोग्राम के लिए एडमिशन की डेट 16 अगस्त तक कर दी। उसके बाद इग्नू ने फिर से अपडेट दिया की बैचलर, मास्टर और डिपोमा प्रोग्राम के लिए एडमिशन की डेट 31 अगस्त तक कर दी गयी है, जबकि कुछ सर्टिफिकेट कोर्सों की एडमिशन की आखरी तारीख 16 अगस्त ही होगी। 
स्रोत: http://www.ignou.ac.in/

Post a Comment

0 Comments