यह है दुनिया की सबसे लम्बी कार, स्विमिंग पूल से लेकर हेलीपैड तक की है सुविधा

क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया की सबसे लंबी कार कैसी दिखती है? एक बार सोच कर देखिये, वैसे आपको बता दें कि इस कार का नाम अमेरिकन ड्रीम है। 


यह विशाल लिमोजिन कैलिफ़ोर्निया कस्टम कार गुरु जे ओहरबर्ग द्वारा बनाई गई थी, इसकी लम्बाई 100 फीट है जो काफी आश्चर्यजनक है।  और यह  90 के दशक के मध्य में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा दुनिया की सबसे लंबी कार के रूप में प्रमाणित हो गई। इसमें 26 पहिये, जकूज़ी, डाइविंग बोर्ड, किंग-साइज्ड वाटर बेड, और यहां तक कि एक हेलीकॉप्टर लैंडिंग पैड भी है। इन सबके साथ यह अपने आप में एक शानदार और ज़बरदस्त कार है, यह दुनिया की सबसे लंबी कार का हालिया इतिहास है जो काफी दिलचस्प है। 
अमेरिकी ड्रीम ने सबसे पहले 1980 के दशक के अंत में ओहरबर्ग की हॉलीवुड कारों की दुकान कदम रखा या यूँ कहें की अपनी ज़िन्दगी की शुरुआत की। इसका निर्माण करने के लिए ओहरबर्ग ने एक शुरुआती बिंदु के रूप में एक सुनहरे 1970 के कैडिलैक एल्डोरैडो का चयन किया, और उनकी टीम ने भूमि नौका के टुकड़े करने की क्रिया की, और इस अवधारणा को NTH डिग्री में विकसित किया। 100 फीट और 26 पहियों के बाद, अमेरिकन ड्रीम निर्मित हो गई थी , जिसमें उपरोक्त जकूज़ी और हेलीकॉप्टर पैड, साथ ही साथ एक छोटा सा स्विमिंग पूल, रहने के लिए कमरे और दो अलग, अलग ड्राइवर केबिन। 


इसको सीधा चलाने में ही आसानी होती है, और मोड़ने के लिए दिक्कत हो सकती है। किसी भी मोड़ पर परेशानी को सुलझाने के लिए अलग ड्राइवर का केबिन होना आवश्यक था
इसको बीच से मोड़ने के लिए रिसेट करना पड़ता है। मतलब यह गाडी बीच से अलग कर दी जाती है। इसीलिए इसमें दो ड्राइवर केबिन हैं, जो इन स्थितियों को संभालते हैं। 



इस कार में हर तरह की सुविधा है। जैसे एक किचन, सोने के लिए एक रूम, यहां तक की इसमें एक स्विंमिंग पूल भी है।इसके अलावा ड्राईवर के लिए सेफ्टी के साथ-साथ प्राईविसी भी हैं। इस कार के बारे में यह कहा जाता है कि इसके सड़क पर निकलते ही दूसरी गाड़ियों के लिए मुसीबत खड़ी हो जाती है। तभी एहतियात बरतते हुए इसे अपेक्षाकृत कम ट्रैफिक वाले इलाके में ही निकाला जाता है। यह भी बताया जाता है कि जब कार में इंधन भरवाने के लिए पूरे के पूरे पेट्रोल पंप को ही खाली करवाना पड़ाता है। यानी जिस वक्त इस कार में फ्यूल भर रहा होता है, उस वक्त पेट्रोल पंप पर कोई दूसरी गाड़ी नहीं खड़ी होती है।



जाहिर सी बात है ये कार भारत में क्या दुनिया के किसी भी देश की सड़क पर चलाना बेहद मुश्किल भरा काम है क्योंकि इस कार को अपने लिए एक अलग रस्ते की जरुरत होगी। आप कह सकते है इस चार का सफ़र अपने आप में अनोखा ही होगा।

Post a Comment

0 Comments