बीजेपी के दिग्‍गज नेता का बेटा हुआ 'बागी' विधानसभा चुनाव से पहले वसुंधरा की बढ़ी मुश्किलें


पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे और बीजेपी विधायक मानवेंद्र सिंह बाग़ी हो गए हैं और जल्द ही हो सकता है वे पार्टी से किनारा कर लें। ऐसे में बीजेपी की राजस्थान मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार और मौजूदा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही हैं। बाड़मेर से विधायक मानवेंद्र बाड़मेर और पचपदरा में वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा में मौजूद ही नहीं थे। इतना ही नहीं मानवेंद्र ने पचपदरा में अलग से अपनी स्वाभिमान रैली बुलाई। पिछले लोकसभा चुनाव में वसुंधरा की वजह से उनके पिता जसवंत सिंह को टिकट नहीं मिला था, तब वह निर्दलीय चुनाव लड़े थे और हार गए थे। उसी समय से मानवेंद्र पार्टी से खफा हैं। आपको बता दें कि राजपूत वोटों पर मानवेंद्र की अच्छी पकड़ है, ऐसे में वह बीजेपी के लिए सिर दर्द बन सकते हैं। मानवेंद्र सिंह राजपूत समुदाय से आते हैं राजस्थान में इस समुदाय का अच्छा-खास वोटबैंक है जो कई सीटों पर हार-जीत का फैसला कर सकते हैं। इनके बीजेपी से काट जाने के कारण बीजेपी को राजपूत वोटों को गंवाना पड़ सकता है। जिसका बीजेपी को अच्छा ख़ासा खामियाज़ा भुगतना पड़ सकता है।

Post a Comment

0 Comments