दोस्तों भारत में रहकर आप जिस वेबसाइट को चाहें सर्फ कर सकते हैं यह आपकी आज़ादी है। लेकिन दुनिया में ऐसे कई देश हैं जहाँ कुछ वेबसाइट पर वहाँ की सरकार ने बैन लगा रखा है। पोर्न वेबसाइट उन वेबसाइट में है जो दुनिया में सबसे ज़्यादा सर्फ की जातीं हैं। भले ही पोर्न दुनिया भर में खूब देखा जा रहा हो लेकिन कुछ ऐसे भी देश हैं जहाँ पोर्न वेबसाइट पर प्रतिबन्ध लगा हुआ है। कुछ देश ऐसे भी हैं जहाँ पोर्न देखते हुए पकड़े जाने पर सजा भी होती है।
हम आपको बताएँगे ऐसे पांच देशों के बारे में जहाँ पोर्न वेबसाइट बैन हैं।
5. ईरान
ईरान एक इस्लामिक देश है, और उन देशों में से एक है जहाँ पोर्न वेबसाइट बैन हैं। ईरानी क़ानून इस्लामी क़ानून से प्रभावित है। इस्लाम के अनुसार समाज की शांति को भंग करने वाली हर चीज़ हराम है चाहे वह नाच गाना हो या पोर्न। इसके अलावा ईरान पश्चिमी संस्कृति से भी खुद को बचाना चाहता है इसलिए पोर्न वेबसाइट के साथ साथ पश्चिमी टीवी चैनल्स, अख़बार और वेबसाइट पर भी बैन लगा रखा है।
4. सऊदी अरब
सऊदी अरब और वहां के कठोर क़ानूनों के बारे में कौन नहीं जनता होगा। सऊदी अरब धार्मिक विश्वास के कारण इंटरनेट को सेंसर करने वाले शीर्ष देशों में से एक है। देश ने लगभग आधे मिलियन वेबसाइटों को अवरुद्ध कर दिया है जिसमें राजनीतिक, सामाजिक और धर्म सहित इस्लामी मान्यताओं के भौतिक प्रतिवाद वाली सामग्री शामिल है। सऊदी अरब खुदको एक इस्लामिक देश बताता है और सऊदी अरब के कठोर क़ानून में पोर्न वेबसाइट को बैन किया गया है। यहां सभी इंटरनेट ट्रैफिक को केंद्रीय बिंदु के माध्यम से भेजा जाता है और आंतरिक मंत्रालय द्वारा निगरानी की जाती है। सऊदी अरब में सभी ब्लॉगर्स और डिजिटल समाचार स्रोतों को संस्कृति और सूचना मंत्रालय से एक विशेष लाइसेंस प्राप्त करना होता है और अगर ऐसा नहीं करते हैं तो उनको 5 साल की सजा सुनाई जा सकती है।
3. चीन
चीन इंटरनेट का एक और शीर्ष सेंसर है। यद्यपि इंटरनेट तक पहुंच बहुत व्यापक है, और इंटरनेट पर आपको सोशल मीडिया इंडस्ट्री मिलती है जहाँ से आप दुनिया से जुड़ सकते हैं, लेकिन यह जान कर आपको हैरानी होगी कि चीन में गूगल और उसके सभी प्रोडक्ट बैन हैं। चीन आपके सर्च को फ़िल्टर कर देगा। चीन में आप बहुत सारि वेबसाइट को एक्सेस नहीं कर सकते जिनमें पोर्न वेबसाइट भी शामिल हैं।
2. म्यांमार
एक दक्षिणपूर्व एशियाई राष्ट्र, म्यांमार उन वेबसाइटों को सक्रिय रूप से अवरुद्ध करता है जो मानव अधिकारों के उल्लंघन को उजागर करते है या आधिकारिक सरकार से असहमत हैं। इंटरनेट कैफे वालों के लिए आवश्यक है कि वे इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के और उनकी इंटरनेट गतिविधियों के रिकॉर्ड रखे, और उन रिकॉर्ड्स को अनुरोध पर पुलिस को उपलब्ध कराएं। इसे एक कदम आगे बढ़ते हुए म्यांमार ने वीपीएन और अन्य इंटरनेट सेंसरशिप से बचने वाले तरीकों को भी रोक दिया है। आपको बता दें कि म्यांमार में भी पोर्न वेबसाइट बैन हैं।
1. उत्तर कोरिया
अगर आपने उत्तर कोरिया के बारे में सुना है तो वहाँ के तानाशाह राजा किम जौंग उन के बारे में ज़रूर सुना होगा। उत्तर कोरिया का क़ानून दुनिया का सबसे कठोर माना जाता है। यहां जनता के सारे फैसले सरकार तय करती है। यहां कि जनता को इतना अधिकार नहीं है कि खुद की मर्ज़ी से हेयरस्टाइल रख सके। उत्तर कोरिया में आपको कोई भी विदेशी चीज़ देखने को नहीं मिलेगी। यहां के टीवी चैनल्स पर भी केवल नार्थ कोरिया और किम जौंग उन से सम्बंधित समाचार दिखाए जाते हैं। यहां के टीवी चैनल्स को देश के बाहर की खबर दिखाने का अधिकार नहीं है। उत्तर कोरिया में रह कर आप केवल उत्तर कोरिया की ही वेबसाइट को एक्सेस कर सकते हैं। उत्तर कोरिया के अलावा सारे देशों की वेबसाइट पर बैन है। यहां पोर्न वेबसाइट और पोर्न देखना भी यहां के क़ानून के खिलाफ है और अगर कोई इनका उल्लंघन करता है तो उसको कड़ी सजा दी जाती है।
तो यह थे वह देश जहाँ रहकर आप पोर्न वेबसाइट को नहीं खोल सकते हैं। आपका इसके बारे में क्या ख़याल है क्या भारत में भी पोर्न वेबसाइट को बैन कर देना चाहिए या नहीं ? इसका उत्तर हमें ज़रूर दें।

0 Comments