घर बैठे ज़ीरो बैलेंस से खोलें कोटक महिंद्रा बैंक में बचत खाता

कोटक महिंद्रा बैंक देश के जानेमाने प्राइवेट बैंकों में से एक है। और जैसा कि आप लोगों को पता ही होगा कि किसी भी प्राइवेट बैंक में बिना बड़े अमाउंट के आपका खाता नहीं खोला जाता है, और खाते को चलाने के लिए उसमे कुछ अमाउंट रखे भी रहना पड़ता है।
लेकिन दोस्तों अब आप बिना किसी धनराशि के प्राइवेट बैंक में भी अपना खाता खुलवा सकते हैं और उनकी सेवाओं का पूरा लाभ ले सकते हैं।
कोटक महिंद्रा बैंक आपको दे रहा है जीरो बैलेंस से खाता खोलने की सुविधा वह भी बिना ब्रांच गए। अगर आपको कोटक महिंद्रा बैंक में खाता खोलना है तो आप घर पर ही अपने कंप्यूटर या मोबाइल द्वारा ऑनलाइन खोल सकते हैं।
इसके लिए बस आपके पास कुछ ज़रूरी दस्तावेज़ होने चाहिए, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड। इसके अलावा आपको मोबाइल नंबर, और ईमेल आईडी की भी ज़रूरत पड़ेगी और साथ ही आपकी उम्र 18 या उससे ऊपर की होनी चाहिए। खाता खोलने के लिया आपको 'कोटक 811' नाम का एक एप्लीकेशन अपने मोबाइल फ़ोन में 'गूगल प्ले स्टोर' से डाउनलोड करना होगा। उसके बाद आपको ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा जिसमें आपको अपनी निजी जानकारियां और डिटेल भरनी होगी।

ndtv
यह खाता एक 'बचत बैंक खाता है' इसका नाम 'कोटक811' है। कोटक महिंद्रा बैंक आपको इस तरह के तीन खाते प्रदान कर रहा है:
  1. कोटक811 लिमिटेड केवाईसी
  2. कोटक 811 लाइट
  3. कोटक 811 फुल्ली केवाईसी

कोटक811 लाइट और लिमिटेड केवाईसी की वैधता केवल 12 महीने तक होती है, उसके बाद आपको फुल केवाईसी करानी पड़ेगी।
इसके अलावा कोटक 811 लाइट और लिमिटेड केवाईसी में आपको बहुत सारी सेवायें नहीं मिलेंगी जैसे फण्ड ट्रांसफर की कोटक 811 लिमटेड केवाईसी में NEFT और IMPS मौजूद है जबकि RTGS नहीं है। वहीं कोटक 811 लाइट यह तीनो ही सेवाएं मौजूद नहीं हैं। इसके अलावा आपको कोटक 811 लाइट में डेबिट कार्ड, चैकबुक, डिमांड ड्राफ्ट और पासबुक की भी सुविधा नहीं दी जाती है। जबकि कोटक 811 लिमिटेड केवाईसी में आपको केवल डेबिट कार्ड ही दिया जाता है।
अब बात करते हैं कोटक 811 फुल्ली केवाईसी की तो इस खाते में आपको एक सामान्य बचत बैंक खाते की तरह सारी सेवाएं और सुविधाएँ मिलेंगी।
इस खाते में आपको चैकबुक, पासबुक, डिमांड ड्राफ्ट, डेबिट कार्ड, फण्ड ट्रांसफर जैसी सारी सुविधाएँ मिलेंगी। यह खाता सामान्य बचत बैंक खाता ही है।
अगर आपको फुल्ली केवाईसी वाला खाता चाहिए तो आपको केवल थंब इम्प्रैशन देकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराना होगा, जो आप ब्रांच से करा सकते हैं या कोटक महिंद्रा बैंक के प्रतिनिधि आपके घर आकर कर देंगे।
यह खाता जीरो बैलेंस से खुल सकता है, और इस खाते में कोई धनराशि बनाये रखने की ज़रुरत नहीं है, और धनराशि न रखने पर आपसे कोई चार्ज भी नहीं लिया जायेगा।

kotak.com
इस खाते में आपको 'वीज़ा क्लासिक डेबिट कार्ड' दिया जायेगा जिसको इशू कराने के लिए आपको 299 रुपए चार्ज देने होंगे फिलहाल ऑफर के तहत आप 199 रुपए में इशू करा सकते हैं, इसका वार्षिक शुल्क आपको 299 रुपए देना होगा।
इसे अलावा अगर आपको पासबुक चाहिए तो उसके लिए 100 रुपए देना होगा।
एक बात का ध्यान देना होगा होगा की इन शुल्कों में GST भी अलग से जोड़ा जायेगा।

Post a Comment

0 Comments