राष्ट्र स्वयं सेवक यानी आरएसएस के संघ प्रमुख और अपनी कट्टर हिंदुत्व वाली छवि से जाने जाने वाले मोहन भागवत ने मुसलमानों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। लेकिन यह बयान मुसलमानों के विरूद्ध वाला बयान नहीं है, इस बार मोहन भागवत ने अपने बयान से सबको चौंका दिया है। लोग आरएसएस को लेकर यह विचार करते हैं कि आरएसएस एक मुस्लिम विरोधी संगठन है।
लेकिन मोहन भागवत का यह बयान लोगों के विचारों की बिलकुल विपरीत है।
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की व्याख्यान श्रृंखला में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने यह स्पष्ट करते हुए कहा है, कि "अगर ये कहें कि इस देश में मुसलमान नहीं रहेंगे, तो ये हिंदुत्व नहीं होगा"। साथ ही उन्होंने यह भी कहा की "हम कहते हैं कि हमारा हिंदू राष्ट्र है, हिंदू राष्ट्र है इसका मतलब इसमें मुसलमान नहीं चाहिए, ऐसा बिल्कुल नहीं होता। जिस दिन ये कहा जाएगा कि यहां मुस्लिम नहीं चाहिए, उस दिन वो हिंदुत्व नहीं रहेगा ,' उन्होंने कहा, 'हिंदुत्व संघ का विचार है, संघ ने नही खोजा, यह देश में चलता आया विचार है।
बहरहाल अब देखना यह होगा कि राजनेताओं की मोहन भागवत के इस बयान पर क्या प्रतिकिर्या आती है।

0 Comments