सैमसंग गैलेक्सी ए7 दमदार फीचर्स के साथ आया भारत में, चाइनीज़ ब्रांड को देगा कड़ी टक्कर


आज कल तो चीनी ब्रांडों के स्मार्टफोन्स का चलन इतना बढ़ गया है कि दूसरे ब्रांड तो जैसे बिलकुल गायब हो गये हों। एक समय था कि जब ज़्यादातर हाथों में सैमसंग के फ़ोन दिखाई देते थे। लेकिन जब से चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने सस्ते दामों में ज़्यादा फीचर के साथ अपने स्मार्टफोन बाज़ार में उतार दूसरे ब्रांड्स बिलकुल गायब हो गए। सैमसंग के फ़ोन अपने पुराने फीचर्स के साथ मार्किट में आते रहे, जिसके कारण उसकी लोकप्रियता में गिरावट आती गयी, क्यूंकि यूजर हमेशा कुछ नया चाहते हैं। और स्मार्टफोन कंपनियों से हमेशा नए फीचर्स की उम्मीद करते हैं।
इसी उद्देश्य से और चीनी स्मार्टफोन ब्रांड को टक्कर देने के लिए सैमसंग ने अपना एक नया मॉडल लांच किया है, जो अब भारत में भी लांच कर दिया गया है। सैमसंग ने भारतीय मार्केट में अपना पहला तीन रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन गैलेक्सी ए7 (2018) लॉन्च किया है। आपको बता दें कि गैलेक्सी ए7 (2018) के दो वेरिएंट मार्केट में उतारे गए हैं। एक 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है। दूसरे में 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। यह फोन कुछ दिन पहले ही ग्लोबल मार्केट में उतारा गया था। सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) के अन्य फीचर्स की बात करें तो यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। सेल्फी के दीवानों के लिए सैमसंग के इस गैलेक्सी हैंडसेट में 24 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर किनारे पर है।

दाम

अगर इसकी क़ीमत की बात की जाए तो गैलेक्सी ए7 (2018) की कीमत 23,990 रुपये से शुरू होती है। इस क़ीमत में आपको 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला फ़ोन मिलता है। इसके दूसरे वेरिएंट में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलता है, जिसकी क़ीमत 28,990 रुपये है।
इस फ़ोन को आप ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। इसके अलावा यह सैमसंग ऑनलाइन स्टोर और सैमसंग ऑपेरा हाउस में भी उपलब्ध होगा। सैमसंग ओपेरा हाउस में यह फोन 27 सितंबर और 28 सितंबर को उपलब्ध होगा। इसके बाद अन्य रिटेल स्टोर में उपलब्ध करा दिया जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) फीचर्स

इसमें आपको डुअल-सिम मिलता है।
एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर काम करता है।
इसमें 6 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले है।
आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है।
फोन में ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है।
रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिेएंट होंगे- 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज।
फोन 512 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करता है।
हमने आपको पहले ही बता दिया है कि सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) में तीन रियर कैमरे हैं। इस सेटअप में एक 24 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। दूसरा एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर है। 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर इन दोनों सेंसर का साथ देता है। इसका अपर्चर एफ/2.2 है। फ्रंट पैनल पर 24 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस सेंसर दिया गया है। यह एफ/2.0 अपर्चर, एलईडी फ्लैश, सेल्फी फोकस और प्रो लाइटनिंग मोड से लैस है।
गैलेक्सी ए7 (2018) के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओेएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनास, बाइडू और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। बैटरी 3300 एमएएच की है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159.8x76.8x7.5 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम। गैलेक्सी ए7 (2018) में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, आरजीबी लाइट सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं।


तो यह हैं सैमसंग गैलेक्सी ए7 के फीचर्स आपको यह फीचर्स कैसे लगे हमें ज़रूर बताएं। और यह भी बताएं कि क्या आप यह फ़ोन खरीदना चाहते हैं या नहीं ?

Post a Comment

0 Comments