धूप की हानिकारक किरणों से अपनी आँखों को कैसे बचाएं?


जब हम घर से लम्बे समय के लिए बाहर धूप में निकलते हैं, कुछ समय के बाद हमारी आँखों में जलन होने लगती है या फिर सिरदर्द होने लगता है। ऐसा इसलिए होता है क्यूंकि की धूप में पराबैंगनी किरण पायी जाती है, जो हमारी आँखों और स्किन के लिए बहुत हानिकारक होती है। सूरज की धूप में पायी जाने वाली इस किरण से मोतियाबिंद होता है। मोतियाबिंद होने से आँखों की दृष्टि खराब हो जाती है और धुंधला दिखाई देने लगता है।
अगर आप मोतियाबिंद से बचना चाहते हैं तो धूप में निकलने से पेहले अपनी आँखों को सुरक्षा मुहैया कराएं।
अपनी आँखों को तेज़ रौशनी और पराबैंगनी किरणों से बचाने का सबसे अच्छा तरीका है कि 'फोटोक्रोमिक' चश्मा लगाएं। फोटोक्रोमिक चश्मे की खासियत यह है कि उस पर पराबैंगनी किरणें पड़ते ही काला हो जाता है। इस चश्मे से आपको पराबैंगनी किरणों से सुरक्षा मिलेगी। इसका लेंस आपको किसी भी चश्मे की दुकान से मिल जायेगा। फोटोक्रोमिक एंटी ग्लेर के साथ भी आता है जो चमक को भी ख़त्म कर देता है।
तो अगर आप घंटों धूप में ही रहते हैं तो फोटोक्रोमिक चश्मा पहनना कभी न भूलें।
ये कंटेंट

Post a Comment

0 Comments