मात्र 20 रुपए से खोलें अपना बचत खाता, मिलेंगी यह सभी सेवाएं


दोस्तों आज के समय में 'बैंक खाता' होना होना बहुत आवश्यक है। अगर आज के समय में आपके पास बैंक खाता नहीं है, तो सरकार की ओर से मिलने वाली बहुत सारी योजनाओं से वंचित रहेंगे। और इसीलिए भारत सरकार ने लोगों को प्रत्यक्ष फ़ायदा पहुंचाने के लिए 'जन धन' योजना लेकर आयी ताकि इसकी मदद से हर भारत वासी किसी भी बैंक में अपना खाता जीरो बैलेंस से खोल सके। लेकिन 'जन धन' खाता में मिलने वाली सेवायें सीमित होती हैं।
और अगर आप एक सामान्य खाता खोलते हैं तो उसमें कुछ रुपए मेन्टेन करके रखना होगा और साथ ही वह जीरो बैलेंस पर भी नहीं खोला जा सकता है।
लेकिन अब इसका भी हल आ गया है, बहुत सारे बैंक आपको जीरो बैलेंस खाता प्रदान कर रहे हैं। जिसकी सहायता से आप बिना किसी बैलेंस के यह खाता खोल सकते हैं, और इसमें आपको न्यूनतम राशि भी बनाये रखने की ज़रुरत नहीं होगी। लेकिन इन खातों पर मिलने वाली सेवायें बहुत महंगी होती हैं।
लेकिन हम आपको बताएँगे एक ऐसे खाते के बारे में जिसको आपको मात्र 20 रुपए से खोल सकते हैं। और 50 रुपए की धनराशि आपको अपने खाते में बनाये रखनी होगी, और इस खाते में वह सभी सेवायें आपको मिलेंगी जो एक सामान्य खाते में होती हैं।
तो चलिए बात करते हैं इस खाते के बारे में और इस पर मिलने वाली सेवाओं के बारे में।
यह डाकघर बचत खाता है, और यह किसी भी डाकघर शाखा से खोला जा सकता है। इस खाते को 'POSA' पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट या डाकघर बचत खाता कहते हैं। आपको बता कि 'इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक' के किसी भी सेविंग्स अकाउंट में आप एक सीमित धनराशि रख सकते हैं उससे ज़्यादा होने पर वह धनराशि आपके डाकघर बचत खाते में चली जाएगी।

क्या सेवाएं और सुविधाएँ मिलती हैं 'डाकघर बचत खाते' में?

  • खाता केवल नकद द्वारा खोला जा सकता है
  • गैर-चेक सुविधा खाते में न्यूनतम शेषराशि बनाए रखने के लिए INR 50 / - है
  • INR 500 / - के साथ खाता खोलने पर चेक सुविधा मिलेगी, और इस उद्देश्य के लिए INR 500 / - खाते में न्यूनतम शेष राशि बनाए रखना होगा।
  • किसी मौजूदा खाते में चेक सुविधा भी ली जा सकती है।
  • नामांकन सुविधा खोलने के समय और खाता खोलने के बाद भी उपलब्ध है।
  • खाता एक डाकघर से दूसरे कार्यालय में स्थानांतरित किया जा सकता है।
  • एक डाकघर में एक खाता खोला जा सकता है।
  • खाता नाबालिग के नाम पर खोला जा सकता है और 10 साल का नाबालिग और उससे अधिक आयु खाता खोल सकते हैं और संचालित कर सकते हैं।
  • संयुक्त खाते दो या तीन वयस्कों द्वारा खोला जा सकता है।
  • खाते को सक्रिय रखने के लिए तीन वित्तीय वर्षों में जमा या निकासी का कम से कम एक लेनदेन आवश्यक है।
  • एकल खाता संयुक्त में परिवर्तित किया जा सकता है, और इसके उलटे भी किया जा सकता है।
  • सीबीएस पोस्ट ऑफिस में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मोड के माध्यम से जमा और निकासी की जा सकती है।
  • एटीएम सुविधा उपलब्ध है।
आपको यह खाता खोलने के लिए अपने दस्तावेज़ों के साथ अपने नज़दीकी डाकघर शाखा में जाना होगा।

Post a Comment

0 Comments