घर बैठे ऑनलाइन खोलें बैंक खाता, जानिये इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के बारे में


यूँ तो अगर आपको बैंक में खाता खुलवाने के लिए ब्रांच के बहुत चक्कर लगाने पड़ते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्यूंकि अब इंटरनेट और स्मार्टफोन का ज़माना है और अब हर काम ऑनलाइन किये जाते हैं। और जैसा की हमारे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी इंडिया को डिजिटल इंडिया बनाने की बात करते हैं तो इसी सन्दर्भ में एक ऐसा बैंक लांच किया है, जिसमें ग्राहकों को खाता खुलवाने के लिए बैंक ब्रांच जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
इस बैंक का उद्घाटन 1 सितम्बर 2018 को खुद प्रधान मंत्री जी ने अपने हाथों से किया था। इस पर 100 प्रतिशत भारत सरकार का स्वामित्व होगा यानी यह पूरी तरह भारत सरकार के अधीन है।

google
यह बैंक खाता आपको 'पोस्ट ऑफिस' यानी डाक घर प्रदान करा रहा है। आपको पता होगा कि पोस्ट ऑफिस भी आपको एक सामान्य बैंक की सभी सेवायें देता है, जहाँ आप अपना खाता खुलवा सकते हैं और बैंक की सारी सुविधाएं पा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस भी आपको बैंक की तरह कई अकाउंट प्रदान करता है।

google
बहरहाल इस बैंक का नाम 'इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक' है जिसको संक्षेप में 'आईपीपीबी' कहते हैं। इस बैंक खाते की सभी सुविधाएं आपको आपका 'पोस्ट ऑफिस' यानी 'डाक घर' देता है। यह खाता बिलकुल पोस्ट ऑफिस यानी डाक घर के खाते जैसा ही होता है जहाँ आपको एक सामान्य बैंक अकाउंट की सारी सुविधाएं मिलती हैं, जैसे पैसे निकलाना या जमा करना इत्यादि।

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक आपको चार तरह के खाते प्रदान करता है

डिजिटल सेविंग्स अकाउंट
बेसिक सेविंग्स अकाउंट
रेगुलर सेविंग्स अकाउंट
इंडिविजुअल करंट अकाउंट

खाता कैसे खोलते हैं ?


यह खाता खोलने के लिए आपके पास एक स्मार्टफोन होना चाहिए, जिसकी मदद से आप गूगल प्ले स्टोर से 'इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक' का एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा। उसके बाद आपको इस एप्लीकेशन द्वारा पूछी जा रही जानकारियों को भरना होगा।
जिसमें आपको अपना मोबाइल नंबर, पैन कार्ड नंबर, देना होगा जिसके बाद आपको एक ओटीपी आपके मोबाइल नंबर पर एसएमस द्वारा भेजा जायेगा, जिससे आपका मोबाइल नंबर वेरीफाई कर लिया जायेगा। उसके बाद आपको अपना आधार नंबर डालना होगा या अपने आधार कार्ड का क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। जिसके बाद आपके आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जायेगा जिससे आपकी व्यक्तिगत जानकारी को एकत्रित कर लिया जायेगा। इसके बाद आपको अपनी कुछ निजी जानकारियां देनी होंगी जैसे आपका पता, माता का नाम, वैवाहिक स्तिथि, व्यवसाय, शिक्षा का स्तर, आय इत्यादि।

आवश्यकताओं


आधार कार्ड
पैन कार्ड
मोबाइल नंबर जो आधार में रजिस्टर हो
भारतीय निवासी

सुविधाएँ

इस अकाउंट में आपको एक सामान्य बैंक अकाउंट की तरह सारी सुविधाएं मिलेंगी। बस आपको इसमें चैकबुक और एटीएम कार्ड नहीं मिलेगा हाँ उसकी जगह आपको क्यूआर कार्ड दिया जायेगा जिससे आप कहीं पर भी भुगतान या खरीदारी कर सकते हैं।

बाधाएं

इस अकाउंट में पैसे जमा करने की एक लिमिट होती है जो 1 लाख की होती है। यह लिमिट केवल तब तक रहती है जब तक आप केवाईसी (KYC) पूरी नहीं कर लेते हैं।
KYC के लिए आपको एक बार अपने नज़दीकी पोस्ट ऑफिस में जाना होगा। जब तक आप KYC पूरी नहीं कराते हैं यह अकाउंट 'डिजिटल अकाउंट' होता है और इस अकाउंट की लिमिट 12 महीने तक की होती है। मतलब आपको 12 महीने का टाइम दिया जाता है की आप अपना KYC करा लें, KYC कराने के बाद आपका अकाउंट 'बेसिक सेविंग्स अकाउंट' में बदल जाता है। जिसके बाद डिपाजिट की लिमिट भी हटा दी जाती है।
अगर आप KYC नहीं कराते हैं तो 12 महीने के बाद आपका खाता फ्रीज कर दिया जयेगा।

Post a Comment

0 Comments