गर्भवती महिला ने अपने पति को किस करते समय ही काट दी आधी जीभ


दिल्ली के रनहोला इलाक़े में अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहाँ एक गर्भवती महिला ने अपने पति को किस (चुम्ब) करते समय उसकी ज़बान ही काट दी। इस वजह से उसका 22 वर्षीय पति लगभग अपनी आधी ज़बान ही खो बैठा। फिलहाल व्यक्ति का सफदरजंग अस्पताल में ऑपरेशन किया गया है, लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक, यह कहना मुश्किल है कि क्या वह दोबारा बोल पाएगा या नहीं। पुलिस के मुताबिक यह घटना शनिवार रात को बाहरी दिल्ली के रनहोला इलाके में हुई। स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि महिला को लगता था कि उसका पति अच्छा नहीं दिखता है, इसलिए वह खुश नहीं थी,और उनकी अक्सर लड़ाई होती थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि पति का 22 वर्षीय गर्भवती पत्नी से झगड़ा हुआ था लेकिन बाद में दोनों में मिलाप हो गया, मगर जब उन्होंने किस किया तो महिला ने जानबूझकर उसकी तकरीबन आधी जीभ काट दी।
पुलिस को पीड़ित के पिता ने सूचित किया, पुलिस ने बताया कि महिला को भारतीय दंड संहिता की धारा 326 के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस धारा के तहत उम्र कैद तक की सजा हो सकती है। उन्होंने कहा कि महिला आठ महीने की गर्भवती है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। फ़िलहाल महिला अभी पुलिस हिरासत में है।

Post a Comment

0 Comments