एक ब्लॉग में कमाई के कई स्रोत हो सकते हैं, लेकिन उनमें सबसे अच्छा और मुख्य स्रोत होता है विज्ञापन (Ads)। जी हाँ दोस्तों विज्ञापन ही एक ऐसा स्रोत है जिससे ब्लॉगर अच्छी कमाई कर सकता है। एक ब्लॉगर अपने ब्लॉग पर विज्ञापन लगा कर उससे अच्छी खासी कमाई कर सकता है। लेकिन विज्ञापन लगाने के लिए उसे ज़रूरत पड़ती है एक 'ऐड नेटवर्क' (Ad Networks) की। ऐड नेटवर्क (Ad Networks) ही वह माध्यम है जिसकी मदद से ब्लॉगर (Blogger) अपने ब्लॉग (Blog) पर विज्ञापन दिखा पाता है, और उससे कमाई कर पाता है। और यही ऐड नेटवर्क ब्लॉगर को उसके ब्लॉग पर विज्ञापन दिखाने के पैसे देता है। यह कितने पैसे देगा? यह इस बात पर निर्धारित करता है कि ब्लॉग के माध्यम से कितने लोगों ने विज्ञापन देखा है। संक्षेप में कहें तो ब्लॉगर की कितनी कमाई होगी वह इस बात पर निर्धारित है कि कितने लोग (Visitors) उसके ब्लॉग पर आते हैं और उसके माध्यम से कितने विज्ञापन (Ads) देखते हैं। जितने ज़्यादा लोग ब्लॉग पर आएंगे और विज्ञापन को देखेंगे या उन पर क्लिक करेंगे उतनी ज़्यादा ब्लॉगर की कमाई (Earning) होगी। इसलिए हर ब्लॉगर हमेशा कोशिश करता है कि उसके ब्लॉग पर ज़्यादा से ज़्यादा दर्शक आएं ताकि उसकी कमाई ज़्यादा हो। ब्लॉगर की कमाई इस बात पर भी निर्धारित होती है कि वह किस ऐड नेटवर्क से अपने ब्लॉग पर विज्ञापन चला रहा है। बहुत से ऐड नेटवर्क ऐसे हैं जो आपको विज्ञापन दिखाने की बहुत अच्छी क़ीमत (Rate) देते हैं, जिससे आपको बहुत फ़ायदा मिलता है। या यह कहें कि कुछ ऐड नेटवर्क आपको विज्ञापन दिखाने के के लिए ज़्यादा मूल्य देते हैं, और उनके विज्ञापन भी महंगे होते हैं जिनकी वजह से आपको ज़्यादा धन अर्जित होता है।
तो कुछ ऐड नेटवर्क ऐसे भी हैं जो बहुत सस्ते और कम क़ीमत वाले विज्ञापन दिखाते हैं, इसलिए आपको उससे ज़्यादा कुछ फ़ायदा नहीं मिल पाता है।
या यह कह सकते हैं कि कुछ ऐसे भी ऐड नेटवर्क हैं, जो विज्ञापन दिखाने के लिए ज़्यादा क़ीमत और अच्छा मूल्य नहीं देते हैं। और इनसे आपको ज़्यादा फ़ायदा भी नहीं मिल पाता है।
तो अगर आप एक ब्लॉगर हैं और आपने ब्लॉगिंग की दुनिया में अभी हाल ही क़दम रखा है, तो इन ऐड नेटवर्क के बारे में जानना आपके लिए बहुत ज़रूरी है।
अगर आप ब्लॉगिंग कर रहे हैं और आप चाहते हैं कि आप अपने ब्लॉग पर ज़्यादा क़ीमत वाले, महंगे विज्ञापन लगा कर पैसे कमाएं और उसके लिए आप तलाश कर रहे हैं सबसे ज्यादा भुगतान करने (Highest Paying Ad Network) वाले ऐड नेटवर्क की तो हम आपको बताएँगे ऐसे 5 ऐड नेटवर्क के बारे में जो सबसे ज़्यादा विज्ञापन के लिए आपको भुगतान देंगे।
तो चलिए शुरू करते हैं:
5. yllix
CPC का मतलब होता है कि विज्ञापन पर होने वाली हर एक क्लिक पर आपको उस विज्ञापन की क़ीमत के अनुसार भुगतान किया जायेगा।
CPM का मतलब होता है कि आपको हर एक हज़ार विज्ञापन के लिए उस विज्ञापन की क़ीमत के अनुसार पैसे दिए जायेंगे।
तो इस प्रकार से यह ऐड नेटवर्क काम करता है। yllix.com के पास चूँकि बड़े-बड़े विज्ञापनदाता है इसलिए यह आपको बहुत अच्छा CPC रेट देता है, जिससे आप बहुत अच्छी कमाई कर सकते हैं। यह ऐड नेटवर्क आपको कई प्रकार के अलग-अलग ऐड प्रदान करता है जिनको आप अपनी वेबसाइट या ब्लॉग पर लगा कर अपने ब्लॉग की ख़ूबसूरती भी बढ़ा सकते हैं और उनकी मदद से ढेर सारे पैसे भी कमा सकते हैं।
अगर हम इनके विज्ञापन के स्टाइल की बात करें तो यह हमें बैनर ऐड, स्लाइडर, एंकर ऐड, डायरेक्ट ऐड, पॉपअप, पॉपअंडर, टैबअप, टैबअंडर, लेयर ऐड और डायरेक्ट लिंक वाले ऐड प्रदान करते हैं। अगर आप इस ऐड नेटवर्क से जुड़ते हैं तो आपको कई लाभ मिलेंगे।
लाभ:
- तत्काल अनुमोदन- आपको अपनी वेबसाइट या ब्लॉग के अनुमोदन (अप्रूवल) के लिए किसी प्रकार का कोई कष्ट नहीं उठाना पड़ेगा। न ही ब्लॉग या वेबसाइट को अप्रूवल हासिल करने के लिए किसी प्रकार की कोई आवश्यकताएँ पूरी करनी होंगी। जैसे ही आप ब्लॉग या वेबसाइट बनाते हैं, तुरंत ही अगर आप चाहें तो yllix.com द्वारा उस पर विज्ञापन चला सकते हैं और कमाई चालू कर सकते हैं।
- अनुमोदन के लिए कोई आवश्यकता नहीं है- जी हाँ दोस्तों इस ऐड नेटवर्क द्वारा अपने ब्लॉग या वेबसाइट पर विज्ञापन दिखाने के लिए आपको किसी प्रकार की कोई आवश्यकता नहीं होती है। आपके ब्लॉग या वेबसाइट पर चाहे कितनी भी ट्रैफिक और विजिटर आते हों आपको ऐड दिखाने की अनुमति मिल जाती है। इसके आपका ब्लॉग या आपकी वेबसाइट किसी भी भाषा में हो उस पर आप ऐड दिखा सकते हैं।
- भुगतान पाने के कई तरीके- इस ऐड नेटवर्क की भुगतान प्रणाली बहुत अच्छी है। यहां आपको भुगतान पाने के कई तरीके मिलते हैं जैसे पेपाल, बैंक वायर, बिटकॉइन, पयोनीर।
- तेज़ भुगतान- दूसरे ऐड नेटवर्क की तरह आपको इसमें अपना भुगतान लेने में बिलकुल भी समय नहीं लगेगा आप अपना भुगतान रोज़ाना ले सकते हैं।
- न्यूनमत भुगतान 1 डॉलर- यह ऐड नेटवर्क आपको 1 डॉलर पर भी भुगतान लेने की अनुमति देता है। जैसे ही आपकी कमाई एक डॉलर तक पहुँचती है वैसे ही आप इसको पेपाल द्वारा प्राप्त कर सकते हैं।
- अच्छी ग्राहक सहायता सेवाएं- अगर आपको कोई समस्या आती है तो आप तुरंत इनके अधिकारियों से बात करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
4. Propeller Ads
अगर आपने अभी जल्द ही ब्लॉगिंग की शुरुआत की है और आपको अपने ब्लॉग से या वेबसाइट पे विज्ञापन द्वारा पैसे कमाने हों, और आपको बड़े-बड़े ऐड नेटवर्क जैसे गूगल एडसेंसे और मीडिया डॉट नेट से अनुमोदन नहीं मिल रहा हो तो आप प्रोपेलर ऐड्स का इस्तेमाल करके अपने ब्लॉग या वेबसाइट पर विज्ञापन चला सकते हैं और कमाई कर सकते हैं। प्रोपेलर ऐड्स में भी आपको अपने ब्लॉग या वेबसाइट को मंजूर कराने के लिए किसी प्रकार का कोई कष्ट नहीं उठाना पड़ता है। बस आपको केवल ब्लॉग या वेबसाइट बनाना है और फिर प्रोपेलर ऐड्स में उसका सत्यापन कराना है जो बहुत आसानी से और तुरंत हो जाता है। इसके बाद आप इसके ऐड्स को अपने ब्लॉग या वेबसाइट पर लगा कर कमाई करना शुरू कर सकते हैं। अगर इसके ऐड की गुणवत्ता और ढंग की बात की जाए तो यह ऐड नेटवर्क हमें नेटिव सुब्स्क्रिप्शन्स, पॉपअंडर, इंटरस्टिशियल, और डायरेक्ट लिंक वाले ऐड्स सर्व करता है।
यह ऐड नेटवर्क अधिकांश CPM पर काम करता है यह आपको 1.00 यूएस डॉलर से लेकर 10.00 यूएस डॉलर तक का eCPM दे सकता है लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके ब्लॉग या वेबसाइट पर विजिटर कहाँ से आ रहे हैं। यह ऐड नेटवर्क आपको बहुत अच्छा CPC रेट भी देता है। अब बात करते हैं इसके लाभ की।
लाभ:
- तुरंत अनुमोदन- यह ऐड नेटवर्क आपके ब्लॉग या वेबसाइट को अनुमोदन देने के लिए बिलकुल भी समय नहीं लेता है। जैसे ही आप अपना ब्लॉग या अपनी वेबसाइट प्रोपेलर ऐड्स में वेरीफाई कराते हैं आप तुरंत ही अपने ब्लॉग या वेबसाइट पर इसके विज्ञापन लगा सकते हैं।
- किसी न्यूनतम ट्रैफिक की आवश्यकता नहीं है- प्रोपेलर ऐड्स आपकी वेबसाइट या आपके ब्लॉग को विज्ञापन दिखाने की मंज़ूरी देने के लिए आपसे कोई न्यूनतम ट्रैफिक की मांग नहीं करता है। चाहे आपके ब्लॉग या वेबसाइट पर दर्शक आते हों या न आते हों आपको आसानी से विज्ञापन लगाने की मंज़ूरी मिल जाएगी।
- उच्च उच्च सीपीसी और सीपीएस रेट- इस ऐड नेटवर्क में आपको बहुत अच्छा सीपीएम रेट देखने को मिलेगा जो 10 यूएस डॉलर तक भी हो सकता है।
- कई प्रकार के विज्ञापन- जैसे पॉपअंडर, डायलाग ऐड्स, मोबाइल इंटरस्टिशियल, बैनर एड्स जिसमें आपको कई साइज मिलेंगी। इसके अलावा वीडियो ऐड्स भी हैं।
- वेबसाइट के लिए बेहतरीन- प्रोपेलर ऐड्स डाउनलोडिंग वेबसाइट के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प होगा, क्यूंकि इसमें आपको पॉपअप, टैबअप व अन्य प्रकार के विज्ञापन मिलते हैं जो वेबसाइट के लिए बेहतर माने जाते हैं।
3. Infolinks
इंफोलिंक्स यह दावा करता है कि यह तीसरा सबसे बड़ा ऐड नेटवर्क है। दुनिया भर में इसके अंतर्गत 100,000 वेबसाइट हैं। 240 मिलियन उपयोगकर्ता हर महीने इस ऐड नेटवर्क से जुड़ते हैं। इंफोलिंक्स से बड़े-बड़े ब्रांड जुड़े हुए हैं जैसे एफजी, इंटरनेट ब्रांड्स और जून मीडिया। यह ऐड नेटवर्क हमें कई प्रकार के ऐड प्रदान करता है जिनकी गुणवत्ता बहुत बेहतरीन होती है। यह हमें इनफोल्ड ऐड, इनस्क्रीन ऐड, इनटेक्सट ऐड, इनटैग ऐड, इनफ्रेम ऐड और इन आर्टिकल ऐड प्रदान करता है जिसको हम अपने ब्लॉग या वेबसाइट पर लगा सकते हैं।
यह अपने इनटेक्सट ऐड की वजह से काफी लोकप्रिय है। इनके ऐड की केवल मात्रा और स्टाइल ही ज़्यादा नहीं है बल्कि इनकी क्वालिटी भी बहुत बढ़िया है। इनके विज्ञापन ब्लॉग में दिखने में बहुत खूबसूरत होते हैं। लेकिन इसके साथ समस्या यह है कि यह हर ब्लॉग या वेबसाइट को अनुमोदन (अप्रूवल) नहीं देते हैं। इंफोलिंक्स का अनुमोदन पाने के लिए और इनके विज्ञापन का लाभ लेने के लिए आपके ब्लॉग या आपकी वेबसाइट पर अच्छी ट्रैफिक आनी चाहिए। मतलब आपके ब्लॉग या आपकी वेबसाइट को ज़्यादा से ज़्यादा लोग देखते हों। साथ ही आपके ब्लॉग या वेबसाइट का कंटेंट अच्छा होना चाहिए जो लोगों को आकर्षित कर सके। इंफोलिंक्स आपको तभी विज्ञापन लगाने की अनुमति देगा जब आपके ब्लॉग पर ज़्यादा विजिटर पहुंचेंगे। साथ ही आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपके ब्लॉग या वेबसाइट का कंटेंट और सामग्री अद्वितीय (यूनिक) हो।
अगर आप अपने ब्लॉग पर या वेबसाइट पर कहीं से चोरी की हुई सामग्री डालते हैं तो इंफोलिंक्स आपको अनुमोदन नहीं देगा। आपका ब्लॉग अगर इंग्लिश में है या अन्य यूरोपियन भाषा में है तो ही आपको अनुमोदन मिलेगा। इंफोलिंक्स से आप हर महीने अपना भुगतान ले सकते हैं, और भुगतान लेने के लिए जो न्यूनतम धनराशि तय की गई है वह 50 यूएस डॉलर है। आप यह भुगतान पेपाल, पेयोनीर, बैंक वायर ट्रांसफर, और ईचेक द्वारा प्राप्त कर सकते हैं। यह ऐड नेटवर्क CPC/PPC और CPM पर काम करता है। इसके विज्ञापन बहुत अच्छे होते हैं, जिसको आपको बहुत ज़्यादा भुगतान मिलता है।
लाभ:
- उच्च गुणवत्ता वाले विज्ञापन- इंफोलिंक्स के विज्ञापन की क्वालिटी बहुत अच्छी होती है, जो उपयोगकर्ता को आकर्षित करती है। इसमें आपको कोई परेशान करने वाले विज्ञापन देखने को नहीं मिलेंगे।
- कई स्टाइल के विज्ञापन- इंफोलिंक्स में आप को कई तरह के विज्ञापन देखने को मिलेंगे जिनको आप अपनी वेबसाइट या ब्लॉग के अनुकूल लगा सकते हैं।
- उच्च भुगतान वाले विज्ञापन- इंफोलिंक्स अपने प्रकाशक को उच्च भुगतान वाले ऐड सर्व करता है। जिससे ब्लॉगर को बहुत फ़ायदा मिलता है, और उसकी कमाई बढ़ जाती है।
- भुगतान लेने के कई तरीके- इंफोलिंक्स से आप 45 दिन में एक बार भुगतान ले सकते हैं, जिसकी न्यूनतम धनराशि 50 यूएस डॉलर होनी चाहिए। यह भुगतान आप पेपाल, पेयोनीर, बैंक वायर ट्रांसफर, और ईचेक द्वारा ले सकते हैं।
- विज्ञापन का ब्लॉग या वेबसाइट की गति पर कोई असर नहीं पड़ता- इंफोलिंक्स के विज्ञापन आपके ब्लॉग की गति को सुस्त नहीं करते हैं। और इन विज्ञापन के दिखने पर भी आपके ब्लॉग या आपकी वेबसाइट की गति पहले जैसे ही बनी रहती है।
- हर 1000 व्यूज पर रेवेन्यू - इंफोलिंक्स केवल आपको विज्ञापन पर क्लिक पड़ने के ही पैसे नहीं देता बल्कि हर विज्ञापन पर हर 1000 व्यूज के भी पैसे देता है।
2. Media.net
यह ऐड नेटवर्क ब्लॉगिंग या वेबसाइट में शुरुआत करने वालों के लिए नहीं है। यह अग्रवर्ती (एडवांस्ड) और प्रो ब्लॉगर के लिए है। मीडिया डॉट नेट याहू और बिंग नेटवर्क द्वारा संचालित किया जाता है। हम यह कह सकते हैं कि मीडिया डॉट नेट याहू और बिंग नेटवर्क का उत्पाद है। और जैसा कि आप लोगों को पता होगा कि अगर गूगल के बाद कोई सबसे बड़ा सर्च इंजन है तो वह है याहू और बिंग नेटवर्क। मीडिया डॉट नेट एडवांस्ड और प्रो ब्लॉगर के लिए इसलिए है क्यूंकि यह आसानी से किसी ब्लॉग या वेबसाइट को अप्रूवल नहीं देता है।
मीडिया डॉट नेट दुनिया का माना जाना एक बहुत बड़ा ऐड नेटवर्क है जिससे अपना विज्ञापन कराने के लिए बहुत बड़ी-बड़ी कंपनियां जुड़ी हुई हैं और मीडिया डॉट नेट अपनी रेपुटेशन ख़राब नहीं करना चाहता है। इसलिए वह सभी ब्लॉगर को विज्ञापन दिखाने के लिए उनके ब्लॉग को मंजूर (अप्रूव) नहीं करता है। मीडिया डॉट नेट उन्ही ब्लॉग को अनुमोदन देता है जिनकी गुणवत्ता बहुत अच्छी होती है। यह ऐड नेटवर्क RPM, CPM और CPC के आधार पर काम करता है।
मीडिया डॉट नेट दुनिया का माना जाना एक बहुत बड़ा ऐड नेटवर्क है जिससे अपना विज्ञापन कराने के लिए बहुत बड़ी-बड़ी कंपनियां जुड़ी हुई हैं और मीडिया डॉट नेट अपनी रेपुटेशन ख़राब नहीं करना चाहता है। इसलिए वह सभी ब्लॉगर को विज्ञापन दिखाने के लिए उनके ब्लॉग को मंजूर (अप्रूव) नहीं करता है। मीडिया डॉट नेट उन्ही ब्लॉग को अनुमोदन देता है जिनकी गुणवत्ता बहुत अच्छी होती है। यह ऐड नेटवर्क RPM, CPM और CPC के आधार पर काम करता है।
मीडिया डॉट नेट इन आधारों पर ब्लॉग को अनुमोदन (अप्रूवल) देता है:
- ब्लॉग की सामग्री और उसका कंटेंट असली और यूनिक हों, कहीं से कॉपी न किया गया हो।
- कंटेंट इंग्लिश भाषा में होना चाहिए अन्य भाषाओँ को मीडिया डॉट नेट अप्रूवल नहीं देता है।
- ब्लॉग में ट्रैफिक अधिकतर यूएसए, यूके और कनाडा से आनी चाहिए। अगर 60% ट्रैफिक भी यूएसए, यूके या कनाडा से आती है तो आसानी से अप्रूवल मिल जायेगा।
- महीने के न्यूनतम ट्रैफिक 1000 होनी चाहिए, इससे कम है तो बहुत मुश्किल है कि अप्रूवल मिले।
- ब्लॉग का इंटरफेस सरल और साधारण होना चाहिए।
- ब्लॉग में मौजूद कंटेंट दमदार और आकर्षक होना चाहिए।
अगर यह आवश्यकताएं पूरी होती हैं तो मीडिया डॉट नेट आसानी से अप्रूवल दे देगा।
मीडिया डॉट नेट के विज्ञापन की बात करें तो यह कॉन्टेक्सयुअल (Contextual) ऐड प्रदान करता है, जिसकी क्वालिटी बहुत अच्छी होती है। और इसकी गुणवत्ता को कोई टक्कर नहीं दे सकता है।
मीडिया डॉट नेट काफी महंगे और उच्च भुगतान वाले ऐड दिखाता है, जिससे ब्लॉगर को बहुत अधिक मात्रा में धन अर्जित होता है। मीडिया डॉट नेट से हर महीने न्यूनतम 100 यूएस डॉलर की धनराशि का भुगतान लिया जा सकता है। और यह भुगतान केवल आप बैंक वायर ट्रांसफर द्वारा या पेपाल द्वारा ही प्राप्त कर सकते हैं।
मीडिया डॉट नेट काफी महंगे और उच्च भुगतान वाले ऐड दिखाता है, जिससे ब्लॉगर को बहुत अधिक मात्रा में धन अर्जित होता है। मीडिया डॉट नेट से हर महीने न्यूनतम 100 यूएस डॉलर की धनराशि का भुगतान लिया जा सकता है। और यह भुगतान केवल आप बैंक वायर ट्रांसफर द्वारा या पेपाल द्वारा ही प्राप्त कर सकते हैं।
लाभ:
- उच्च राजस्व (Revenue) वाले विज्ञापन- मीडिया डॉट नेट के विज्ञापन बहुत उच्च CPM और CPC वाले होते हैं। जिनसे आप बहुत अच्छा रेवेन्यू जनरेट कर सकते हैं।
- उच्च क्वालिटी वाले विज्ञापन- मीडिया डॉट नेट के विज्ञापन बहुत अच्छी क्वालिटी के होते हैं, जो मोबाइल और कंप्यूटर दोनों के अनुकूल होते हैं। उपयोगकर्ता इन विज्ञापन से परेशान नहीं होता है। साथ ही इसमें हर आकर के विज्ञापन उपलब्ध हैं।
- प्रासंगिक विज्ञापन- यह विज्ञापन बहुत ही अनूठा होता है, जो आपके कंटेंट के अनुसार दिखाई देता है।
- बेहद आसान इंटरफ़ेस- मीडिया डॉट नेट का डैशबोर्ड बहुत ही सरल है साथ ही आप मीडिया डॉट नेट के प्रकाशक (पब्लिशर) अकाउंट को आसानी से हैंडल कर सकते हैं। और अपने ब्लॉग या वेबसाइट के अनुसार विज्ञापन लगा सकते हैं।
- बेहतरीन ग्राहक सहायता सेवा- अगर आपको किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आती है तो मीडिया डॉट नेट के प्रतिनिधि हर समय आपकी सेवा में उपलब्ध रहते हैं।
- ज़्यादा कमाई- यदि आप Media.net का उपयोग करके अपने ब्लॉग का मुद्रीकरण करते हैं, तो आप बहुत ही कम समय में बहुत सारा पैसा कमाएंगे।
1. Google Adsense
गूगल ऐडसेंस के विज्ञापन की क्वालिटी सबसे बेहतरीन है, और इसके जैसे विज्ञापन कोई भी ऐड नेटवर्क नहीं देते हैं। इसके विज्ञापन अनुक्रियाशील (रेस्पॉन्सिव) होते हैं, जो मोबाइल और कंप्यूटर के अनुसार अपने आकार बदलते हैं। गूगल ऐडसेंस महंगे और हाई रेवेन्यू वाले विज्ञापन दिखाता है, जिससे ब्लॉगर को ढेर सारी कमाई करने में बहुत फ़ायदा मिलता है। गूगल ऐडसेंस के पास कई तरह के विज्ञापन हैं जो आप अपने ब्लॉग या वेबसाइट के अनुसार लगा सकते हैं।
गूगल ऐडसेंस आपको टेक्स्ट एंड डिस्प्ले ऐड्स, इन फीड ऐड्स, इन आर्टिकल ऐड्स प्रदान करता है। गूगल ऐडसेंस के ऐड्स कहीं पर भी किसी भी तरह से आसानी से इस्तेमाल किये जा सकते हैं। सबसे बेहतरीन अगर किसी ऐड नेटवर्क के विज्ञापन होते हैं तो वह हैं गूगल ऐडसेंस के। यह दिखने में काफी आकर्षक होते हैं, जिससे यूजर को कोई दिक्क्त नहीं होती है।
लेकिन गूगल ऐडसेंस का अप्रूवल पाना आसान नहीं है इसके लिए आपके पास एक डोमेन और होस्टिंग होना चाहिए जिसकी मदद से आप एक सुन्दर से ब्लॉग या वेबसाइट बना कर गूगल ऐडसेंस का अप्रूवल ले सकते हैं। गूगल ऐडसेंस अपने नियमों को लेकर बहुत सख्त है अगर आप इनके किसी नियम या नीति का उल्लंघन करते हैं तो यह आपके अकाउंट ससपेंड या डिसएबल कर सकते हैं। दुनिया भर में अधिकतर ब्लॉग और वेबसाइट पर गूगल ऐडसेंस द्वारा ही विज्ञापन चलाये जाते हैं।
इससे आप हर महीने अपना भुगतान प्राप्त कर सकते हैं जब राशि 100 यूएस डॉलर तक पहुंच जाए तो। यह भुगतान आप बैंक वायर ट्रांसफर द्वारा ही प्राप्त कर सकते हैं।
लाभ:
- सबसे बड़ा ऐड नेटवर्क- गूगल ऐडसेंस सबसे बड़ा ऐड नेटवर्क माना जाता है जिससे सबसे ज़्यादा विज्ञापनदाता जुड़े हैं। इसलिए अगर आप गूगल ऐडसेंस के विज्ञापन अपने ब्लॉग या वेबसाइट पर लगाते हैं, तो आपको हाई क्वालिटी के बेहतरीन विज्ञापन मिलेंगे, जिनसे आप बहुत अच्छी कमाई कर सकते हैं।
- उच्च आय- गूगल ऐडसेंस एकमात्र ऐसा ऐड नेटवर्क है, जो विज्ञापन पर होने वाली क्लिक के लिए सबसे ज़्यादा मूल्य देता है। इसके विज्ञापन के PCP का रेट सबसे ज़्यादा होता है।
- अनुकूल विज्ञापन- गूगल ऐडसेंस में आपको कई प्रकार के ऐड यूनिट मिलेंगे जिनको आप अपने ब्लॉग या वेबसाइट के डिज़ाइन के अनुसार लगा सकते हैं।
- यूजर फ्रेंडली और मोबाइल फ्रेंडली विज्ञापन- गूगल ऐडसेंस के विज्ञापन यूजर फ्रेंडली होते हैं जिनसे यूजर को कोई डिस्टर्बेंस नहीं होती है। साथ इसके ऐड्स रेस्पॉन्सिव भी होते हैं जो मोबाइल छोटे आकर के और कंप्यूटर में बड़े आकर के दिखाई देते हैं।
- सभी साइटों के लिए एक अकाउंट- अगर आपके पास गूगल ऐडसेंस का एक नॉन होस्टेड अकाउंट है तो आप इस एक अकाउंट की मदद से आपकी सभी वेबसाइट या आपके सभी ब्लॉग पर विज्ञापन लगा सकते हैं।
- तेज़ी से कमाई- गूगल ऐडसेंस आपको अपने ब्लॉग पर ऐड चलाने के सबसे ज़्यादा रेवेन्यू देती है। जिससे अगर आपके ब्लॉग पर अच्छी ट्रैफिक आती है तो आपकी कमाई बहुत तेज़ी से होगी जो दूसरे ऐड नेटवर्क में मुमकिन नहीं है।
निष्कर्ष
अगर आपने अभी-अभी ब्लॉगिंग की शुरुआत की है तो आपके लिए बेहतर होगा आप Yllix, या Infolinks का इस्तेमाल करें। आप शुरूआती दौर में Propeller Ads का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन अगर आपके पास डौन्लोडिंग वाली वेबसाइट है तब Propeller Ads का इस्तेमाल करें तो बेहतर होगा। क्यूंकि Propeller Ads में पॉपअंडर और पॉपअप जैसे ऐड्स आते हैं जो यूजर को तंग कर सकते हैं।
लेकिन अगर आप एक प्रो ब्लॉगर और एडवांस्ड लेवल के ब्लॉगर हैं तो आप Media.net या Google Adsense का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो दोनों को एक साथ ही इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप इंग्लिश में कंटेंट लिखते हैं और आपके ब्लॉग पर विज़िटर यूएसए, यूके और कनाडा से ज़्यादा आते हैं तो मैं आप से निवेदन करूँगा कि आप केवल Media.net का उपयोग करें इससे आपको बहुत फ़ायदा होगा।






0 Comments