जब एक गैर मुस्लिम ने हज़रत अली से पूछा क़यामत क्यों आएगी? सुनिए हज़रत अली का जवाब


एक बार शिया मुसलामानों के पहले इमाम और सुन्नी मुसलामानों के चौथे खलीफा के पास एक गैर मुस्लिम व्यक्ति आया और कहने लगा "ऐ अली आप तो कहते हैं कि अल्लाह किसी पर ज़ुल्म नहीं करता है। और आप कहते हैं कि क़यामत के दिन हर चीज़ ख़त्म हो जायेगी, यह दुनिया ख़त्म हो जाएगी। तो क्या यह ज़ुल्म नहीं है?
यह कहना था कि हज़रत अली ने उस व्यक्ति को जवाब देते हुए कहा "ऐ शख्स यह दुनिया अल्लाह ख़त्म नहीं करेगा, बल्कि इंसान के अंदर की लालच इंसानों से यह दुनिया ख़त्म करवाएगी"।
उस व्यक्ति ने पूछ "ऐ अली यह कैसे हो सकता है"?
तो हज़रत अली ने कहा "अल्लाह ने हज़रत आदम को इस धरती पर भेजा बिना किसी सनद के धरती पर सभी इंसानों का बराबर- बराबर का हक़ है। कोई ज़मीन किसी की नहीं है। यह धरती अल्लाह की है, लेकिन अफ़सोस कुछ लोग इस ज़मीन के अलग-अलग हिस्सों पर कब्ज़ा करेंगे और ज़मीन के टुकड़ों को अपनी जागीर समझेंगे। इंसान दुनिया भी दौलत के लिए अल्लाह की प्रकृति को काट कर बेच खाएंगे। ज़मीन को खोद कर अल्लाह की नेमतें निकाल कर बेचेंगे। पहाड़ों को तोड़ कर उनके पत्थरों को बेच कर दौलत हासिल करेंगे। पेड़ों को काटकर उनकी लकड़ियां बेचेंगे। हवाओं को दूषित करेंगे, पानी को गन्दा करेंगे।
ऐ शख्स याद रखना अल्लाह इन्साफ करता है, और अल्लाह ने किसी भी चीज़ को बेकार नहीं बनाया है। ज़मीन को ज़्यादा खोदने से उनके खनिजों को निकालने से भूकंप बढ़ जायेंगे। हवाओं को दूषित करने से हज़ारों ऐसी बीमारियां जन्म ले लेंगी जो इंसानों के लिए आपदा होंगी। पेड़ों को काटने से इंसान अपने ही स्वास्थ्य को काटेगा, और पानी को दूषित करने से बरसात कम होगी। और इस तरह इंसान पानी के लिए तरसेगा"।
"और अल्लाह ने धरती के सीनों पर पहाड़ जमाये हुए हैं, ताकि इसलिए ताकि धरती क़ामय रह सके, लेकिन अफ़सोस इंसान उनको तोड़ेंगे और इसी वजह से ज़मीन अपनी जगह बदल लेगी, और वह सूरज के क़रीब चली जाएगी। और इस तरह धरती जलकर ख़त्म हो जाएगी"।
और फिर अल्लाह इन्साफ करेगा कि इस खूबसूरत ज़मीन को इस तरह से तबाह क्यों किया गया?
इंसानों पर इंसानो द्वारा ज़ुल्म क्यों किया गया?
इंसानों का इंसानों द्वारा हक़ क्यों छीना गया?
ऐ शख्स ज़ुल्म तो इंसान करते हैं, आपने आप पर। अल्लाह तो इन्साफ करेगा। और उसी इन्साफ के दिन को क़यामत कहते हैं।
हज़रत अली का जवाब सुनकर वह व्यक्ति चुप हो गया।

Post a Comment

0 Comments