आपका मोबाइल फ़ोन क्यों हैंग करता है? यह रहे हैंग होने के कारण


मोबाइल फ़ोन की एक समस्या जो अक्सर लोगों को परेशान करती है, और वह है फ़ोन का हैंग होना या फिर फ़ोन की गति का सुस्त होना। हमें फ़ोन से जब कोई काम होता है और हम वह करना चाहते हों और ऐसे में हमारा फ़ोन हैंग करने लगे तो हमें बहुत गुस्सा आता है। कुछ लोग तो फ़ोन के हैंग होने की वजह से गुस्से में आकर अपना फ़ोन ही पटक देते हैं। और कुछ लोग इससे तंग आकर फ़ोन को बदल लेते हैं।
कुछ फ़ोन आखिर इतना हैंग क्यों करते हैं? हम आपको बताएँगे इसकी वजह की क्यों कुछ फ़ोन हद से ज़्यादा हैंग करते हैं।
दोस्तों याद रहे की फ़ोन एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जिसमे कभी कभी खराबी आ सकती है इसकी कोई सौ प्रतिशत गारंटी नहीं ले सकता है कि फलां फ़ोन न कभी हैंग करेगा और न ही उसमें कोई और समस्या आएगी।
आमतौर पर हर फ़ोन थोड़ा बहुत हैंग होते हैं। लेकिन कुछ फ़ोन हद से ज़्यादा ही हैंग होते हैं। और हम आपको उन्हीं कारणों के बारे में बताएँगे जिनसे फ़ोन हद से ज़्यादा हैंग होते हैं।

पुराना वर्ज़न: अगर आप एक एंड्राइड फ़ोन यूजर हैं तो हो सकता है कि आपको एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम का नया अपडेट ना मिला हो। क्यूंकि एंड्राइड जब भी अपना नया वर्ज़न लाता है, तो ऐसा ज़रूरी नहीं होता है कि एंड्राइड के सभी यूजरों को एंड्राइड का नया वर्ज़न मिल जाए। यह केवल कुछ चुनिंदा डिवाइस को ही दिया जाता है।
पुराना वर्ज़न होने के कारण उसमें बहुत से ऐप के नवीनतम वर्ज़न ठीक से काम नहीं कर पाते हैं। और उसके अलावा बहुत से ऐसे भी ऐप होते हैं जो पुराने वर्ज़न पर काम ही करते हैं।

मेमोरी का फुल होना: अगर आपके मोबाइल फ़ोन की मेमोरी फुल हो गई है, तो ऐसे में मोबाइल फ़ोन के बहुत से फंक्शन काम नहीं करेंगे। जिसके कारण आपके मोबाइल फ़ोन की परफॉरमेंस खराब हो जाती है।

क्लीनर जैसे ऐप का इस्तेमाल: गूगल प्ले स्टोर पर आपको ऐसे ढेरों ऐप मिलेंगे, जो यह दावा करते हैं, कि यह आपके मोबाइल फ़ोन से जंक फाइल को साफ़ कर देंगे। और आपके मोबाइल फ़ोन में चल रहे फ़ालतू के टास्क को बंद कर देंगे, जिससे आपके मोबाइल फ़ोन की स्पीड बढ़ जायेगी।
जबकि ऐसा बिलकुल नहीं है, यह आपके फ़ोन के ऐसे टास्क को बंद करते हैं, जिनको चलते रहना चाहिए। लेकिन यह ऐप उनको बंद कर देता है। फिर प्रोसेसर को वे टास्क चालू करने पड़ते हैं। और फिर यह ऐप उनको बंद कर देता है। इस तरह यह फ़ोन के प्रोसेसर को थका देता है, जिसके कारण फ़ोन की स्पीड सुस्त हो जाती है।
और दूसरे इन ऐप के फ़ोन में रहने से यह आपके फ़ोन की मेमोरी भी घेरते हैं और बैटरी भी कंज़्यूम करते हैं। और यह शिकायत सबसे ज़्यादा आती है, कि इन ऐप की वजह से फ़ोन की बैटरी बहुत जल्दी ख़त्म हो जाती है।

हैवी टास्क: अगर आप अपने फ़ोन में एक साथ कई ऐप का इस्तेमाल करते हैं, या फिर कोई ऐसा ऐप या गेम चलाते हैं, जिसकी साइज बहुत बड़ी है, तो ऐसे में आपके फ़ोन के प्रोसेसर पर काफी भार पड़ता है। और आपका फ़ोन हैंग करने लगता है।

सैमसंग फ़ोन: अगर आप सैमसंग का फ़ोन इस्तेमाल करते हैं, तो उसका हैंग होना तय है। बहुत से सैमसंग फ़ोन यूजर ने यह शिकायत की है, कि उनका फ़ोन बिना किसी कारण के हैंग करता है। ऐसा केवल सैमसंग के सस्ते मोबाइल फ़ोन के साथ नहीं हो रहा है, बल्कि सैमसंग के यूजर बताते हैं कि हम चाहे सैमसंग के कितने भी महंगे फ़ोन क्यों ना ले लें उनमें हैंग होने की शिकायत ज़रूर होती है। शायद यह कारण रहा है कि सैमसंग आज के समय में अपनी लोकप्रियता खो रहा है। और लोग सैमसंग के बजाय चाइनीज़ ब्रांड को ज़्यादा पसंद करते हैं।

Post a Comment

0 Comments