खाना हमें स्वस्थ रखने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है, अगर खाना स्वादिष्ट और सवस्थ है तो उसे खाने में भी मज़ा आता है और उससे हमें सावस्थ्य लाभ भी मिलते हैं। इसलिए हमें चाहिए कि हम ऐसे भोजन का सेवन करें जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वस्थ भी हो ताकि हम उसके ज़ायके का मज़ा भी लें और उससे हमारे स्वास्थ्य को भी लाभ पहुचें। दोस्तों ऐसा कहा जाता है कि रात का खाना हल्का होना चाहिए ताकि हमारा पाचन तंत्र उसे आसानी से पचा सके, क्यूंकि रात में सोते समय हमारी पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और बंद भी हो जाती है। इसलिए हमेशा धयान देना चाहिए कि जितना हो सके हम रात का खाना जल्दी खा लें ताकि जब तक हम बिस्तर में जाएँ तब तक वह पच जाए। या फिर हमें रात के समय कोई हल्का भोजन लेना चाहिए जिसे पचाने में आसानी हो।
तो हम आपको ऐसे ही एक लज़ीज़ और सादिष्ट पकवान के बारे में बताएँगे जो हल्का होने के साथ-साथ स्वस्थ भी है। और अगर आप इसे बनाते हैं तो आपका ज़्यादा समय भी नहीं जायेगा, तो एक प्रकार से आपके समय की भी बचत हो जाएगी। इस पकवान का नाम 'तुलसी काजू पेस्टो पास्ता'
तो चलिए जानते हैं कि इस पकवान के लिए हमें किन-किन सामग्री की आवश्यकता पड़ेगी।
तुलसी काजू पेस्टो पास्ता सामग्री
- 8 औंस पास्ता का पैक
- 2 कप ताजा तुलसी
- 1/4 कप कच्चे काजू
- 2-3 लहसुन, लौंग
- 1/4 कप + 2 बड़ा चम्मच पोषण खमीर
- 1/4 कप + 3 बड़ा चम्मच जैतून का तेल
- 2 बड़ी चम्मच नींबू का रस
- 1/3 बड़ा चम्मच समुद्री नमक
- 1/2 बड़ा चम्मच काली मिर्च
विधि
नमकीन उबलते पानी में पास्ता डालें और लगभग ठोस होने तक पकाएं।
एक ब्लेंडर या खाद्य प्रोसेसर का उपयोग करके,उसमें 3 बड़ा चम्मच लहसुन, जैतून का तेल, काजू, और काली मिर्च डालें। और कोमल होने तक मिश्रित करें।
ब्लेंडर में पौष्टिक खमीर और नमक डालें, और अच्छे से मिल जाने तक चलाते रहें।
उसके बाद तुलसी और शेष जैतून का तेल डालें और जब तक सबकुछ घुलमिल न जाए तब तक मिश्रण करें।
इसके बाद निम्बू का रस मिलाएं।
अपने पके हुए पास्ता को निकालें और उसे खंगाल ले, फिर वापिस उसे बर्तन में डालें, और जब तक सबकुछ लेपित न हो जाए तब तक काजू के साथ अच्छे मिश्रण करें।
तो इस तरह आपका 'तुलसी काजू पेस्टो पास्ता' बनकर तैयार हो जायेगा और आप इसे परोस सकते हैं। आपको यह रेसिपी कैसी लगी कमेंट में हमें ज़रूर बताइये।

0 Comments